ब्यावर,(हेमन्त साहू)। मसुदा थानाधिकारी कर्ण सिंह और उनकी टीम द्वारा विजयनगर रोड, शेरगढ़ तिराहा, क्षेत्र में 12 मई 2016 को की गई कार्यवाही के अंतर्गत दो कारो को रोका जाकर तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान दोनों कारो में एक सौ अठावन किलो तीन सौ ग्राम डोडा पोस्त पाया गया जो सात कट्टों में था। कार्यवाही के चलते कारो में सवार खीमसर जिला नागोर निवासी रामपाल पुत्र नारायण राम और खियाराम पुत्र जस्साराम के अलावा रतनगढ़ जिला चुरू निवासी खेताराम पुत्र हनुमान राम को गिरफ्तार किया गया था जबकि मध्यप्रदेश के नीमच निवासी नरेंद्र पुत्र गनपत सिंह भागने में कामयाब हो गया। तीनो आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया जहा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बुलाकीदास व्यास ने तमाम सबूतों के आधार पर 10 साल का कठोर कारावास,एक लाख रु का आर्थिक दंड और अदायगी पर एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। सरकार की और से पेरवी अपर लोक अभियोजक डायमंड सिंह ने की।