सचिन पायलट के जन्मदिन के उपलक्ष पर होगा विशाल पौधारोपण

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट के 44वें जन्मदिन (7 सितम्बर) के उपलक्ष पर एक दिन पूर्व आज 6 सितम्बर को विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। कांग्रेस पार्टी के यवा नेता आजाद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बाड़मेर शहर, गाँव एवं ढाणियों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के सहयोग से पन्द्रह हजार थार का कल्पवृक्ष कहलाये जाने वाली खेजड़ी व पाँच हज़ार अन्य औषधीय पौधे लगाकर पायलट का जन्मदिन मनाया जाएगा।

कार्यक्रम प्रभारी जालम सिंह मिठड़ा व भूरा राम थोरी ने बताया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिवस पर आरसीए पूर्व कोषाध्यक्ष युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बाड़मेर शहर, गाँव एवं ढाणियों में कार्यकर्ताओं द्वारा बीस हजार पौधे लगाए जाएंगे।

इंटक जिलाध्यक्ष मुलतान सिंह ने बताया बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में पौधों का वितरण कर दिया गया है। ग्रामीणों में पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।
दलित युवा नेता और पूर्व बाड़मेर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नारायण मेघवाल ने बताया कि इस वर्ष सचिन पायलट के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रिकॉर्ड पौधारोपण बाड़मेर की गाँव, ढ़ाणी, शहर, कस्बों में कर पर्यावरण संरक्षण एवं पायलट साहब के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी।

– देवेंद्र जोशी ( कार्यालय – श्री आज़ाद सिंह राठौड़, बाड़मेर )
+91-9828148888

error: Content is protected !!