अजमेर / राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री लोकप्रिय नेता सचिन पायलट के जन्म दिवस के उपलक्ष में अजमेर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा में विभिन्न राजकीय विद्यालय व वार्डों मे वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम में 5000 वृक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वार्डो में लगाए गए व केक काटकर गायों को चारा खिलाकर सचिन पायलट की दीर्घायु की कामना की और जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मनाया | इस मौके पर भागचंद मंडावरिया राकेश धबाई चंदन सिंह निर्मल बेरवाल सोहनलाल भारती मनीष सेन गौरी शंकर कन्हैया मारसाहब महेश कौशिक अभिषेक सैनी अंकित मोटवानी सुनील लारा मनीष चौरसिया अनुपम शर्मा आनंद भढ़ाना जसवंत भढ़ाना नरेश सरवान पवन ओड उमेश बुंदेल नवीन बेरवाल राकेश मेघवाल बिट्टू मेहरा राहुल चावरिया इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे |