केकड़ी 6 सितंबर,(पवन राठी)
राजस्थान पेंशनर समाज केकड़ी शाखा द्वारा अपने रोगी सेवा प्रकल्प के तहत सोमवार को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल वितरण कर उनकी कुशलक्षेम पूछी, राजस्थान पेंशनर समाज शाखा केकड़ी के कार्यवाहक अध्यक्ष रामेश्वर लाल चौधरी ने बताया कि उप शाखा द्वारा रोगी सेवा के तहत यह कार्य किया जा रहा था लेकिन कोविड कालखंड में यह कार्य बंद था जो आज सोमवार से पुनः प्रारंभ किया गया व सोमवार को हमारी शाखा के संस्थापक अध्यक्ष व संरक्षक स्वर्गीय सूरज किरण राठी के स्मृति में उनके परिजनों द्वारा फल वितरित किये गये इस मौके पर राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ डीडी राय स्व राठी के पुत्र अनिल कुमार राठी पौत्र पीयूष राठी पौत्री गरिमा राठी पेंशनर समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष रामकरण चौधरी,उपाध्यक्ष केलाश चंद शर्मा,कोषाध्यक्ष,घिसा लाल माली,भँवर लाल मीणा,कृष्णगोपाल शर्मा,नन्दकिशोर पराशर,रामेश्वर उपाध्याय,बृज राज शर्मा,राजेन्द्र प्रसाद आचार्य,सत्यनारायण सिंह शक्तावत,गोपाल लाल वर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।