उतर भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थाओं में शामिल व अजमेर के सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेज सेंट विल्फ्रेडस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एन्ड टेक्नोलॉजी के प्रवेश सहायक रामनारायण सिंह रावत ने बताया कि राजस्थान के इंजीनिरिंग संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।विदित हो कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में गणित वर्ग के अलावा बायोलॉजी ,कृषि विज्ञान अथवा व्यवसायिक शिक्षा आदि के छात्र भी इंजीनियरिंग करने के पात्र होंगे।रावत ने आगे बताया राज्य सरकार के निर्देशानुसार बिना बीएड के भी विद्यार्थी इंजीनियरिंग करने के बाद सरकारी विद्यालयों में शिक्षक बन सकते हैं।सेंट विल्फ्रेडस इंजीनियरिंग कॉलेज को द वीक सर्वे के अनुसार उतर भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में सम्मिलित किया गया है।सेंट विल्फ्रेडस कॉलेज राजस्थान सरकार से बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी व एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है। यहाँ विभिन्न तरह के पाठ्यक्रम जैसे आर्केटेचर ,इंजीनियरिंग क्षेत्र में कंप्यूटर विज्ञान व इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन व सिविल इंजीनियरिंग व मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच उपलब्ध है।सेंट विल्फ्रेडस कॉलेज छात्रों हेतु विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति भी प्रदान करता है जिसकी जानकारी कॉलेज केम्पस में उपलब्ध है।