पालिका साधारण सभा मंगलवार को

केकड़ी 6 सितंबर (पवन राठी)नगर पालिका केकड़ी की साधारण सभा की बैठक मंगलवार 7 सितंबर 2021 को नवीन सभा भवन में प्रातः 11-30बजे आहूत की गई है।
बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना-के तहत आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 400 व कमजोर आय वर्ग के लिए 256 आवास निर्माण हेतु जारी कार्यादेश की समयावधि में वृद्धि-खसरा संख्या 8810 व 8791 में अवस्थित परिधि नियंत्रण क्षेत्र की भूमि के भू उपयोग परिवर्तन-ट्रांसपोर्ट नगर के स्थान परिवर्तन-विभिन्न छात्रावासों हेतु भूमि आवंटन के प्रस्तावो- राजकीय चारभुजा मंदिर स्कूल को खेल मैदान हेतु भूमि आवंटन-ई लाइब्रेरी हेतु खसरा नंबर 155 की 1-02बीघा भूमि निशुल्क आवंटन-ढंढ के रास्ते पर पालिका के भूखंडो की नीलामी-बघेरा रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड भूमि की नीलामी-गाड़िया लुहारों को भूखंड आवंटन-सघन आबादी क्षेत्र का निर्धारण करने-पालिका क्षेत्र में पुराने परकोटे क्षेत्र की भवन रेखा एवम मार्गाधिकार का निर्धारण करने-रोडवेज बस स्टैंड हेतु पटेल स्कूल से भूमि के बदले भूमि आवंटन की सहमति प्राप्त करने संबंधी प्रस्ताव-प्राइवेट बस स्टैंड निर्माण करने-पालिका क्षेत्र के सभी चौराहों तिराहों के नाम करण करने -पुराने डाक बुंगलौ में ऑडिटोरियम निर्माण करवाने-FSTP निर्माण की स्वीकृति -स्टेडियम निर्माण की वित्तीय एवम प्रशासनिक स्वीकृति-छोटे एवम बड़े तालाब के सौन्दरी करण करवाने की प्रशासनिक एवम वित्तीय स्वीकृति-ठोस कचरा संग्रहण-पृथक्कीकरण-परिवहन-शोधन व निस्तारण हेतु प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति-ठोस कचरा प्रबंधन अंतर्गत लिगेसी वेस्ट निस्तारण की स्वीकृति-स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सफाई कार्य हेतु 3X नवीन JCB क्रय संबंधी स्वीकृति-पालिका क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए जाने ki स्वीकृति -सहित अन्य विकास कार्यो संबंधी प्रस्तावो पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे।

error: Content is protected !!