ज्योति विकास समिति ने नेत्रही नो को रसद सामग्री,मास्क व सैनिटाइजर भेंट किये

आज दिनांक 16 सितंबर गुरुवारको वैशाली नगर स्थित राजस्थान नेत्रहीन सेवा संघ अजमेर द्वारा स्थापित नेत्रहीन हॉस्टल में रसद सामग्री भेंट की गई रसद सामग्री में 50 किलो आटा ,50 किलो चावल ,एक तेल का पीपा, 15 किलो चने की दाल, 50 टूथपेस्ट ,मास्क एवं सैनिटाइजर दिए गए। पटेल मैदान में ज्योति विकास समिति (रजिस्टर) के डायरेक्टर श्री रॉबिन मार्शल एवं लोकेश मिश्रा ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले कई दिनों से अजमेर के आसपास के क्षेत्रों में रसद सामग्री दी जा रही है।
नेत्रहीन संघ के जुगल किशोर पारीक ने ज्योति विकास समिति का धन्यवाद दिया
इस अवसर पर ज्योति विकास समिति के डायरेक्टर श्री रॉबिन मार्शल लोकेश मिश्रा चेतन मिश्रा आकाश महेना निलेश। आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!