कांग्रेसियों ने की दीपक नगर योजना को डिनोटिफाइड करने की मांग

अवाप्ति की जमीनों के नियमन व भू उपयोग परिवर्तन करने का किया आग्रह

अजमेर! पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल ने जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन देकर दीपक नगर योजना को डिनोटिफाइड कर प्रशासन शहरों के संग अभियान में अवाप्ति की जमीनों के नियमन एवं भू उपयोग परिवर्तन करने की मांग की है !

कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि अजमेर में करीबन 25 वर्ष पूर्व नगर सुधार न्यास द्वारा जयपुर रोड़ स्थित जमीनों पर दीपक नगर योजना प्रस्तावित की गई थी, किंतु आजतक यह योजना अस्तित्व में नहीं आई है व हजारों लोग इस जमीन पर बस गये हैं। जिनके पास जमीन की रजिस्ट्री व नामांकन होने के बावजूद यब लोग जमीनों का नियमन व भू-उपयोग परिवर्तन नहीं करा पा रहे है और ना ही इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अजमेर विकास प्राधिकरण की सभा में दीपक नगर योजना को डीनोटिफाइड करने का प्रस्ताव पास किया जा चुका है तथा अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा भी आमजन को राहत देने के लिए इस योजना को डिनोटिफाइड करने हेतु कई बार राजस्थान सरकार को लिखा जा चुका है। अजमेर शहर का अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा जो नवीन मास्टर प्लान लागू किया गया है उसमें भी इस योजना की तक़रीबन पूरी जमीन व्यवसायिक व मिश्रीत उपयोग हेतु घोषित है किन्तु दीपक नगर योजना में अवाप्ति के कारण भू-उपयोग परिवर्तन नहीं हो पा रहे है।

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि दीपक नगर योजना को निरस्त कर राजस्थान सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2021 से चलाए जा रहे हैं प्रशासन शहरों के संग अभियान में आमजन को राहत प्रदान कराये, जिससे की उक्त जमीनों का भू-उपयोग परिवर्तन हो सके व हजारो लोगों को रोजगार व राहत मिल सके।

कांग्रेसियों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्थानीय निकाय एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया प्रभारी सचिव भवानी सिंह देधा जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त अक्षय गोदारा को पत्र लिखकर दीपक योजना को निरस्त कर आवासीय, व्यावसायिक एवं मिश्रित पट्टे जारी करने का आग्रह किया। इससे राजस्थान सरकार को करोड़ों रुपए की राजस्व की प्राप्ति होगी।

error: Content is protected !!