श्रृद्धेय संत शिरोमणी स्वामी हिरदाराम साहेब उदासीन का जन्मोत्सव

अजमेर श्रृद्धेय संत शिरोमणी स्वामी हिरदाराम साहेब उदासीन जी के 116 वें जन्म दिवस के अवसर पर महंत राम मुनि व महंत हनुमान राम के आशीर्वाद से पुष्कर चुंगी चौकी के पास श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम में हवन,, रामधुनी, आरती में भक्तों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महंत राममुनि महाराज ने कहा कि स्वामी हिरदाराम जी ने पूरा जीवन सबका भला त्याग तपस्या ध्यान व मानव सेवा में लगा दिया। उन्होंने बुढ़े, बच्चे व बीमार को ईश्वर का यार बताया, उनकी भावना से सेवा करने वाले को लोकपरलोक में सबसे बड़ा पुण्य प्राप्त होता है। उन्होने कहा स्वामी जी के शिष्य महंत हनुामनराम अपने गुरू के बताये मार्ग पर निरन्तर अग्रसर हैं परमात्मा के गुरु जन का भजन व सेवा जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए का संदेश दिया जन्म उत्सव कार्यक्रम में स्वामी जी की कुटिया में पाठ और भजन का भी आयोजन किया गया अंत में हवन कार्यक्रम में पूर्णाहुति दी गई जिसमें भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया
इस अवसर पर कंवल प्रकाश, महेश तेजवानी रामचंद्र गुलाबानी प्रकाश मुलचन्दानी, आदि संगत कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

कंवल प्रकाश
मो. 9829070059

error: Content is protected !!