सेवा ही समर्पण के तहत भा ज पा युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर 22 को

केकडी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक रक्तदान की अपील की

केकडी 21 सितंबर(पवन राठी)
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व व भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर जी भूतड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया जी के निर्देशानुसार द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जन्मदिन को लेकर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर को राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी मैं केकड़ी विधानसभा क्षेत्र का रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है,उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी 7 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है तथा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला एवं प्रदेश नेतृत्व ने रक्तदान शिविर जिला संयोजक देवव्रत सिंह राठौड़ व केकड़ी विधानसभा क्षेत्र रक्तदान शिविर संयोजक मनोज कुमावत व भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष सांवरलाल जाट के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम माली, गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र छीपा, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भींचर, भारतीय जनता युवा मोर्चा ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह,
गणेश चौकी युवामोर्चा अध्यक्ष मुकेश लोहार,बावन माता मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनजीत सिंह, बजरंग मंडल युवामोर्चा अध्यक्ष गुमान गुर्जर,सरवाड़ शहर मंडल युवामोर्चा अध्यक्ष कन्हैया लाल माली
वीर सावरकर युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ने सभी युवाओ व रक्तदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है।

error: Content is protected !!