आनंदम सहयोगी की ट्रेनिंग हुई

विदिशा।मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा वाल्मी में दिनांक 18 से 20 सितंबर को आनंदम सहयोगी की ट्रेनिंग हुई।विभिन्न जिले के 45 प्रतिभागियों में विदिशा के राजीव भार्गव एवं मनोज बावरा शामिल हुए।ट्रेंनिग का शुभारंभ श्री आई पी सिंग निदेशक एवं श्री अखिलेश अर्गल कार्यपालन अधिकारी द्वारा शुरू हुआ।कार्यकम का समापन श्री सत्यप्रकाश आर्य जी ने किया।मास्टर ट्रेनर लखनलाल असाटी,अनिल काम्बले,साधना श्रीवास्तव, सुधीर आचार्य एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण दिया। सर्वोदय आनंद क्लब विदिशा के सभी सदस्यों ने बधाई दी।सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!