श्री अग्रसेन महाराज की 5145 वी जन्म जयंती का पर अजमेर में चल रहे रंगारंग कार्यक्रमों के छठे दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित करि गयी
कार्यक्रम संयोजक सतीश बंसल एवं मनीष गोयल ने बताया की आज ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 15 बर्ष की आयु से अधिक के लोगों ने भाग लिया प्रतियोगिता के लिए 250 – 250 लोगों के 02 ग्रुप बनाये गए जिनमे प्रत्येक ग्रुप के लिए अर्ली फर्स्ट, अर्ली सेवन, थ्री लाइन्स, कार्नर, फर्स्ट हाउस, सेकंड हाउस, थर्ड हाउस आदि आने पर विजेता घोषित किया।
इसी के साथ इस वर्ष आयोजित सभी ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का भी समापन हो गया।
ऑनलाइन प्रतियोगिताएं का सञ्चालन अजमेर के अग्रवाल समाज के आई टी एक्सपर्ट मनीष गोयल एवं अनुपम गोयल द्वारा किया गया सभी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं में 1900 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।
कल भगवान अग्रसेनजी की प्रभातफेरी 07 अक्टूबर (गुरुवार ) को
कार्यक्रम संयोजक सतीश बंसल एवं मनीष गोयल ने बताया की अग्रकुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की जयन्ति के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा के रूप में प्रभात फेरी दिनांक 7 अक्टूबर 2021 गुरुवार को प्रातः 6:30 बजे निकाली जाएगी जो आगरा गेट गणेश जी मंदिर से प्रारंभ होकर नया बाजार चौपड़, घी मंडी, मोदियाना गली, होली धड़ा, इमली मोहल्ला, नला बाजार, घसेटी मोहल्ला, मुँदरी मोहल्ला, मदार गेट, कवंडसपुरा, लाल कोठी, केसरगंज चक्कर होती हुई रामचरण श्री कल्याण पर समाप्त होगी।
इस प्रभात फेरी में भगवान अग्रसेन जी चांदी की पालकी में सवार होकर निकलेंगे तथा आगे श्रद्धालुजन भजन गाते हुए चलेंगे। प्रभात फेरी में सभी समाज बंधुओ भगवान् श्री अग्रसेन जी का एक ईंट एवं एक रुपया वाला भगवा ध्वज हाथ में लेकर चलेंगे।
उपरोक्त मार्गों से निकलने वाली इस प्रभात फेरी का समाज बंधुओं द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत कर अग्रसेन जी की आरती करि जाएगी।
सांय 06 बजे महाजन्म आरती
अशोक पंसारी एवं अनुपम गोयल ने बताया की कल शाम 06 बजे श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल अजमेर में भगवान् अग्रसेन जी एवं कुल देवी लक्ष्मी माता की महाआरती एवं दीपदान का आयोजन किया जायेगा जिसमे मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी श्री लोकेश जी अग्रवाल (एडवोकेट) पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम मुंशी रहेंगे।
अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष शंकरलाल बंसल, सीताराम गोयल, गोपाल गोयल ने सभी अग्रवाल समाज बंधुओं को प्रभाफरी एवं सांयकालीन आरती में आमंत्रिक किया है।
अग्रवाल समाज के लोग 11 -11 डीप प्रज्वलित करेंगे
श्री अग्रसेन महाराज की जयंती के अवसर पर अजमेर के समस्त अग्रवाल बंधू शाम को अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर 11 -11 दीप प्रज्वलित करेंगे।