अजमेर 22 अक्टूबर 2021 – अजमेर शहर के जवाहर जादूघर कॉलोनी श्रीनगर रोड में आज समाज की बेटी कुमारी गार्गी भाटी सुपुत्री स्व. श्री सतीष भाटी को, उपस्थित पंचगणों, रिष्तेदारो व संत महंतो ने पगड़ी बंधवा कर एक अनूठी पहल की शुरूआत कर बेटा व बेटी एक समान का संदेष पूरे समाज को दिया। उल्लेखेनिय है कि समाज सुधार की किसी भी प्रकार की क्रियान्विति में समाज का जादूघर पंचायत धड़ा सदैव ही अग्रणी रहा है।
यह जानकारी देते हुए हुए रमेषचन्द बराला ने बताया कि कुमारी गार्गी भाटी के भ्राता श्री सार्थक भाटी का स्वर्गवास दिनांक 18 अक्टूबर 2021 को हो गया था जिनकी पगड़ी की रस्म आज दिनांक 22 अक्टूबर 2021 को रखी गई चंूकि स्व. श्री सतीष भाटी के दो पुत्रियॉं ही है इसलिए माता, रिष्तेदारो की इच्छानुसार ज्येष्ठ पुत्री कु. गार्गी को पगड़ी बधवाकर बेटा-बेटी एक समान का संदेष अजमेर बलाई समाज के साथ-साथ राजस्थान के सम्पूर्ण समाज को भी दिया गया।
इस अवसर पर समाज के बुजुर्ग गणमान्य लक्ष्मीचन्द देवगॉंवा एवं श्यामसुन्दर ढेबाणा अजमेर बलाई समाज सरबेला पंचायत के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं रमेषचन्द बराला वर्तमान कोषाध्यक्ष तथा संत चन्द्रेषगिरी जी महाराज, किषन निहाल, माणचन्द जी (गायत्री-उपासक) एवं सर्व श्री रमेषलाल चौहान, प्रताप चौहान, किषनलाल गोठलाल, सत्यनारायण नारनोलिया, हरीष प्रसाद सिंगला, रामचरण कल्डाला, घनष्याम बम्ब (इन्दौर वाले), कैलाष वर्मा (आनन्द गुजरात), नारायण बायला, विनोद कुमार भाटी, विजय कुमार भाटी, विषाल भाटी, कन्हैयालाल चौहान, हेमराज देवगॉंवा, देवीलाल बुडगॉंया, प्रकाष ढेबाणा सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरूषो की उपस्थिति रही।
अन्त में श्यामसुन्दर देबाणा ने समाज की ओर से कुमारी गार्गी के लिए आर्षीवचन का उद्वबोधन किया तथा उपस्थित संत-मंहतो व समाज बन्धुओं के साथ साथ भाटी परिवार के सभी लोगो एवं रिष्तेदारो ने बेटी गार्गी के भविष्य के लिए शुभार्षीवाद दिया तथा समाज ने भी यथासम्भव सहायता करते रहने को आष्वस्त किया।
(रमेषचन्द बराला)
कोषाध्यक्ष
मो. 6375259483