प्रतियोगी बच्चों को किया गया सम्मानित

शांति कॉलेज फार्मेसी के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी के दौरान फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों को गले लगा कर स्नेह और दुलार का मंथन किया – *इंजीनियर भारतेंदु मिश्रा*
नौगांव छतरपुर 27 अक्टूबर 2021 नौगांव से 4 किलोमीटर दूर ग्राम चौबारा शांति कॉलेज फार्मेसी नौगांव महाविद्यालय में विद्यालय में अध्ययनरत द्वितीय वर्ष के सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को परिचय स्वागत अभिनंदन सम्मान भोज के लिए आमंत्रित किया एवं
फ्रेशर पार्टी के दौरान फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों को गले लगा कर स्नेह और दुलार का मंथन किया – शिक्षा और संस्कारों का अद्भुत चिंतन किया गया इस कार्यक्रम मैं बुंदेलखंड के समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित संतोष गंगेले कर्मयोगी जी को विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया l
शांति कॉलेज फार्मेसी का उद्देश्यों को आत्मनिर्भर एवं देश सेवा के लिए तैयार करना तथा भारतीय संस्कृति संस्कारों को बचाकर समाज में उचित स्थान पर सेवा देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है उपरोक्त विचार शांति कॉलेज फार्मेसी के डायरेक्टर इंजीनियर भारतेंदु मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा इस अवसर पर समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने बताया कि शांति कॉलेज फार्मेसी छतरपुर जिले का एक ऐसा कॉलेज विद्यालय बन गया है जिसमें मेडिकल लाइन से जुड़े सभी छात्र छात्राओं को सर्व सुविधा युक्त बनाया गया है शांति कॉलेज फार्मेसी के वाइस प्रिंसिपल श्री देव शरण चतुर्वेदी द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों गतिविधियों के बारे में पता चाहिए बच्चों को शुभकामनाएं दी अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए के लिए दीप्ति दुबे प्राध्यापक मनीष साहू कुलदीप तिवारी मनीषा वर्मा नीलेश अनुरागी जितेंद्र कुशवाहा बरखा चतुर्वेदी प्रभात तिवारी पंकज सेन डीएम खरे यस निधि चतुर्वेदी अनुज साहू राघवेंद्र मिश्रा ऋषि अर्जरिया शालिनी राजावत कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्था में पधारे समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी श्री प्रदीप मिश्रा जी इंजीनियर भारतेंदु मिश्रा जी एवं सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम में केक काटकर के खुशियां मनाई गई बच्चों ने अपने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया संस्था की ओर से सभी बच्चों को दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसका सभी ने आनंद उठाया l
सभी बच्चों ने एक दूसरे का परिचय किया सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्वागत अभिनंदन एवं कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया गया

error: Content is protected !!