पंडित गणेश प्रसाद मिश्र गरीबों एवं प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने सम्मान करने में पीछे नहीं

छतरपुर – क़स्बा नौगांव से दो किलोमीटर दूर सीमावर्ती ग्राम धौर्रा जनपद महोबा पावन पवित्र भूमि पर स्वर्गीय श्री गणेश प्रसाद मिश्र की पांचवी पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक सेवा करने वाली सामाजिक संस्था पंडित गणेश प्रसाद मिश्र न्याय द्वारा संपूर्ण भारत में विभिन्न क्षेत्रो में सामाजिक कार्य करने बलि संस्था है जो सामाजिक आध्यात्मिक एवं भारत सरकार प्रदेश सरकार की योजना को लेकर काम कर रही है संस्था का उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थीओ को प्रोत्साहित करना। खेंल और खिलाड़यों को आगे लाने तथा भारतीय संस्कृति सनातन धर्म को बचाना बच्चों में शिक्षा व संस्कार संस्कृति जागृत करना पूरे भारत की प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें उचित स्थान पर सम्मान दिलाना हमारा पहला कर्तव्य दायित्व बनता है उपरोक्त विचार राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पदस्थ डॉ राकेश मिश्रा जो कि न्यास के अध्यक्ष भी हैं द्वारा मंच पर व्यक्त किए गए ; इसके पूर्व स्वर्गीय श्री गणेश प्रसाद मिश्र खेल ग्राम में श्र्द्धांजंलि बेटिओ का पूजन किया गया।
उन्होंने इस अवसर पर प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया कार्यक्रम में महोबा जनपद के विधायक डॉ राकेश गोस्वामी पूर्व विधायक श्री पुष्पेंद्र पाठक वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित दयाराम मिश्र कानपुर उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पूर्व महापौर झांसी मंडल के राजनीतिक नेता पूर्व विधायक श्री उमेश शुक्ल छतरपुर , संत- महात्मा तथा भा जा पा छतरपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू सिंह भाजपा के नेता मोनू यादव बुंदेलखंड के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी मंचासीन रहे कार्यक्रम का सफल संचालन नौगांव के अधिवक्ता श्री प्रतीक सक्सेना द्वारा किया गया इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली बेटियों महिलाओं एवं सामाजिक व्यक्तियों का सम्मान किया गया l छतरपुर के पत्रकार श्री मनीष खरया को पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी को बिशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। धौर्रा के विद्यार्थीओ और शिक्षकों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि में भारतीय जनता पार्टी बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बिशिष्ट आमंत्रित अतिथि ,महोबा सदर विधायक श्री राकेश गोस्वामी जी, पूर्व विधायक श्री गुड्डन नाथ पाठक जी ,पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छतरपुर गुड्डू सिंह, श्री हरसू महाराज , श्री अंजुल सक्सेना , नरेंद्र मिश्रा ,कन्हैया अग्रवाल, दिनेश अग्निहोत्री सन्नो सक्सेना ,श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी जी आदि अतिथि पधारे एवं धवर्रा एवं नौगांव के न्यास के हमारे कार्यकर्ता बंधु श्री अनूप मिश्रा, श्रीराम रिछारिया, प्रवीण दुबे, बृजेश बाजपेई, रिंकू राजा रामकुमार रिछारिया ,साहित्य मिश्रा, मोहित मिश्रा, बबलू पाल, गौरव मिश्रा नारायण अनुरागी , देवी पालले आदि कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पंडित गणेश प्रसाद मिश्र न्याय राष्ट्रीय संस्था द्वारा समूचे बुंदेलखंड के गरीबों एवं प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने सम्मान करने में पीछे नहीं है – डॉ राकेश मिश्र ने कहा हमारे पूज्य पिताजी पं. गणेश प्रसाद मिश्र (दद्दा जी) आज से पॉंच वर्ष पूर्व इस लोक से विदा होकर परम पिता परमेश्वर के चरणों में लीन हो गये हैं।उनकी पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर आज शनिवार, 06 नवम्बर 2021, को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।*
*इस अवसर पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा ‘नीलकंठ धाम’ धवर्रा (नौगाँव) ज़िला -महोबा में श्रद्धॉंजलि सभा, श्रीरामचरित मानस पाठ की पूर्णाहुति, भंडारा, प्रतिभा सम्मान, लेखन-पठन व अन्य सामग्री वितरण के कार्यक्रम के समापन अवसर पर किया गया।*

error: Content is protected !!