श्री अग्रवाल पंचायत धड़ा निसबरिया बोर्ड अजमेर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट समारोह के साथ सामूहिक से भोज का आयोजन किया गया.
निसबरिया धड़े के कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने बताया कि बख्शी जी की कोठी स्थित अग्रसेन भवन पर दीपावली स्नेह मिलन आयोजित किया गया इस अवसर इस अवसर पर धड़े के 75 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों का सम्मान भी किया गया. अध्यक्ष सहस्त्र किरण बंसल ने बताया की अग्रसेन भवन में स्थापित श्री बालाजी महाराज की प्रतिमा का नयनाभिराम श्रृंगार कर आरती करी गई जिसके पश्चात प्रसाद वितरित किया गया एवं दीपावली स्नेह मिलन एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में संरक्षक मनमोहन गोयल अध्यक्ष सहस्त्र किरण गोयल, विश्वनाथ बंसल, अनिल गोयल दिलीप गोयल, अनिल बंसल, सचिव संदीप गोयल, रूप नारायण गोयल, राम नारायण अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही.