दिनकर का हुवा स्वागत

केकड़ी 8 नवंबर(पवन राठी)अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा अजमेर रोड स्थित निजी भवन में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव डॉ. श्याम बिहारी दिनकर के केकड़ी आगमन पर प्रदेश उपाध्यक्ष भरत शर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया इस दौरान बैठक मे 6 दिसंबर को होने वाली मथुरा काशी विश्वनाथ संकल्प यात्रा हेतु श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के आव्हान पर अखिल भारत हिंदू महासभा राज.भी समर्थन मैं आने का संकल्प लिया। मुक्ति दल के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव डा. श्याम बिहारी दिनकर ने कहा की सनातन आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण मंदिर अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सनातन धर्म को बचाने के लिए सभी को एकजुट रहकर हिंदू समाज के प्रमुख आस्था का केंद्र श्रीकृष्ण जन्मभूमि को बचाना होगा। कहीं संत महात्मा एवं हिंदूवादी संगठन भी समर्थन में आए हैं जिसमें हनुमानगढ़ी के राजीव दास, अवधेश दास,कृपात्रि महाराज, निर्मोही अखाड़ा, राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान संघ श्री शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज, परमहंस गंगा आश्रम, करणी सेना, और अब हिंदू महासभा का समर्थन हे,अतः आगामी 6 दिसंबर को होने वाली विशाल सभा एवं रैली मैं अधिक से अधिक सनातन धर्म के धर्मावलंबियों को मथुरा,काशी विश्वनाथ संकल्प यात्रा हेतु आगे आना होगा। हिंदू महासभा के प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती कृष्णकांता दिनकर ,प्रदेश प्रचार मंत्री पंडित अनिल शर्मा, कोटा जिला महामंत्री श्रीमती अंजना देवी गौतम, हेमंत राव प्रदेश उपाध्यक्ष जयपुर, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष शंकरलाल टेलर, शहर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मंत्री राजेंद्र सैनी,कैलाश जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!