अजमेर, 26 नवम्बर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसंुधरा राजे ने शुक्रवार को पूर्व शिक्षामंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी के संत कंवरराम काॅलोनी, फाॅयसागर रोड स्थित निवास स्थान पर पहुंच कर उनके छोटे भाई स्व. अर्जुनदास देवनानी व भाभी स्व.कौशल्यादेवी देवनानी को पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रीमती राजे ने देवनानी के निवास स्थान पर पहुंच कर सबसे पहले स्व. अर्जुनदास देवनानी और कौशल्यादेवी देवनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। फिर दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्रीमती राजे ने देवनानी से स्व. अर्जुनदास और स्व. कौशल्यादेवी और उनके परिवार के बारे में जानकारी ली। देवनानी ने बताया कि अर्जुनदास व कौशल्यादेवी उनके छोटे भाई-भाभी थे। श्रीमती राजे के साथ पूर्व मंत्री काली चरण सर्राफ, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी, पूर्व सांसद मनोज राजोरिया और दक्षिण की विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने भी दिवंगत आत्माओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले देवनानी के छोटे भाई अर्जुनदास देवनानी और भाभी कौशल्यादेवी का निधन हो गया था।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर भाजपा के महामंत्री व पार्षद रमेश सोनी, जे.के. शर्मा, सतीश बंसल,राहुल जैसवाल, अजय वर्मा, महेंद्र जादम, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, दीपेंद्र लालवानी, भारती श्रीवास्तव, मनोज मामनानी, सुभाष जाटव, प्रतिभा पाराशर, नलिनी शर्मा, हेमलता बंसल, रूबी जैन, अंजलि ढंझा, राजू साहू, डिम्पल शर्मा, राजेंद्रसिंह राठौड़, अशोक मुद्गल, के.के. त्रिपाठी, प्रियंका सांखला, रमेश चैलानी, प्रकाश बंसल, सीताराम शर्मा, तुलसी सोनी, अनीश मोयल, सुनीलसिंह राजावत, रचित कच्छावा, तारा रावत, लक्ष्मी नायक, सुधा शुक्ला, अरविंद पाराशर, सुरेश गोयल, सत्येंद्र कुमार शर्मा, सुरेश नवाल, सुरेश चारभुजा, मंजू शर्मा, कृष्णा शर्मा, कमला साहू, सुलोचना शुक्ला, सरिता खंडेलवाल, विकास लालवानी, शीतल शर्मा, सरोज चैधरी, अनुराधा पारीक, अर्चना सोनी, डिम्पल गुप्ता, आशा वर्मा, मोहिनी हिंगोरानी, अरूणा टांक, सरोज कंवर, विजय लक्ष्मी विजय, रिंकू जादम, निर्मला भाटी, सीमा मामनानी, संगीता पंवार, गायत्री शर्मा, पूनम चतुर्वेदी, अनुराधा शर्मा, रिंकू शर्मा, पूनम जोशी, राजकंवर, अंजू गौतम, वर्षा कंवर, श्वेता शर्मा, पिंकी यादव, कुसुम मिश्रा, लीना विश्वा, संतोष शर्मा, मीनाक्षी खंडेलवाल, मोना अग्रवाल, राधिका सोनी, जोगेंद्रसिंह ठाकुर, श्यामसुंदर पंवार, गंगाराम सैनी, चंद्रप्रकाश बंसल, श्रीकिशन बालानी, सीमा शर्मा, राम जेठानी, दिनेश ढंझा, लवलेश बंसल, अनिल नरवाल, विजय साहू, महेन्द्र सिंह रावत, राजकुमार ललवानी, दीपक शर्मा, रवि खण्डेलवाल, विकास माथुर, अनुमप गोयल, भरत मेघवंशी, आशीष शर्मा, राहुल, सुनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।