राजकीय विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ विभा शर्मा द्वारा की गई इस कार्यक्रम में डॉ आरएन चौधरी, डा सुमन महावर, डा आशीष वर्मा, डॉक्टर नीलम चौधरी, नफीसा बानो, महिपाल सर, कामिनी रारिया व अन्य सभी स्टाफ मौजूद रहे सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों व स्टाफ को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई ।
तत्पश्चात इ एल सी क्लब के तत्वाधान में नोडल अधिकारी श्री हर्ष ईनाणियाँ के द्वारा संविधान और मतदान पर चर्चा का कार्यकम आयोजित किया गया। इसमें बलराम हरलानी, मनीष गोयल, दिनेश चौधरी, मोहित जैन, सुवालाल गुर्जर, प्रियंका यादव, हीरालाल मीणा व अन्य कई विद्यार्थियों ने संविधान और मतदान विषय पर अपने विचार रखे इस चर्चा में डॉक्टर विभा शर्मा द्वारा मतदान व संविधान के अंतर्संबंध पर विस्तृत प्रकाश डाला गया व महिलाओं के योगदान व भूमिका पर विशेष जोर दिया ।

डॉ आरएन चौधरी द्वारा मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया और सही व योग्य व्यक्ति को चुनने की सलाह उनके द्वारा दी गई। अंत में कार्यक्रम के संचालक व नोडल अधिकारी हर्ष ईनाणियाँ , व ई एल सी क्लब के कॉलेज अंबेसडर मनीष गोयल द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

error: Content is protected !!