चार हजार से अधिक बच्चों को कर्त्तव्यों और अधिकारों के पालन की दिलाई शपथ

35 स्कूलों में संविधान दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
दिनांक 26.11.2021: अजमेर: कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउण्डेशन एवं राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में अजमेर, पाली एवं नागौर के 35 शिक्षण संस्थाओं में संविधान दिवस का आयोजन कर टीम ने चार हजार से भी अधिक बच्चों को संविधान की सरल एवं स्थानीय भाषा में जानकारी दी तथा संविधान की प्रस्तावना का पठन कराते हुए बच्चों को भारतीय संविधान में उल्लिखित अधिकारों, कर्त्तव्यों और उनकी मुख्य विशेषताओं से अवगत कराया।
संस्था उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति ने बताया कि निदेशक राकेश कुमार कौशिक तथा के.एस.सी.एफ. के राजीव भारद्वाज के निर्देशन में अजमेर, पाली एवं नागौर जिलों के 35 स्कूलों एवं शिक्षण संस्थाओं में संस्था की टीम के द्वारा बच्चों को संविधान की जानकारी दी गई एवं संविधान में उल्लेखित कर्त्तव्यों और अधिकारों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। कौशिक के अनुसार कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउण्डेशन (के.एस.सी.एफ.) के द्वारा 20 राज्यों के 410 से अधिक जिलों में सरकार एवं प्रशासन के साथ मिलकर एक करोड़ से अधिक बच्चों के साथ संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत सरकार के द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत संविधान दिवस को बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया है। राजस्थान के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखण्ड, असम, आन्ध्रप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडू, कर्नाटक, केरल, दिल्ली, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों में आयोजित हुए। यह कार्यक्रम बच्चों में निहित न्याय समानता, स्वतन्त्रता, और बन्धुत्व के मूल्यों को स्थापित करने और उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किए गए है।
संस्था के द्वारा संचालित सागर कॉलेज, मीनू स्कूल, उम्मीद डे केयर सेन्टर, दक्ष प्रशिक्षण केन्द्र, संजय इन्क्लूसिव स्कूल सहित कार्यक्षैत्र के अन्य विद्यालयों सहित 35 शिक्षण संस्थाओं के चार हजार से अधिक बच्चों को पहली बार के.एस.सी.एफ. के द्वारा तैयार सरल एवं स्थानीय भाषा में संविधान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था के संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना, अतिरिक्त निदेशक तरूण शर्मा, उपनिदेशक भगवान सहाय शर्मा एवं रण सिंह चीता, सहायक निदेशक सत्तार मोहम्मद एवं भंवर सिंह गौड़, तथा ईश्वर शर्मा, शम्भूप्रकाश हाड़ा, लक्ष्मण सिंह चौहान, पद्मा चौहान, वनीता पंवार, प्रेमनारायण शर्मा, रामनिवास प्रजापत, श्यामलाल प्रजापत, राधेश्याम, सुरेश सिंह चीता, विपुल कवंरिया, पुखराज मालाकार, राजकुमार सुनारीवाल, बीना कश्यप, महेन्द्र, उषा, अंजली, दिनेश कुमावत, विद्यालयों के स्टाफ व विभिन्न स्टेक होल्डर्स आदि ने सहयोग किया।

(राकेश कुमार कौशिक)
निदेेशक
मो. 9829140992

error: Content is protected !!