युवा नेता सागर शर्मा करेंगे उद्घाटन
=======================

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि युवा नेता सागर शर्मा होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र भट्ट सदस्य राजस्थान फार्मेसी कौंसिल द्वारा की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहु शैलेन्द्र सिंह शक्तावत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवम धर्मीचंद न्याति पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ द्वारा विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान किया जाएगा। समारोह में संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर धर्मेंद्र जाटव जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा अजमेर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद मोची अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी गण भी उपस्थित रहेंगे।
यह प्रतियोगिताए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकड़ी ग्रामीण के संयोजन में हो रही है।प्रतियोगिता में 67 टीमें भाग लेंगी।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद मोची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भोजन आवास आदि की व्यवस्थाएं की गई है।कोविड गाइड लाइन्स की पूरी पालना की सुनिश्चितता के गई है।कुल 8 कोर्ट्स बनाये गए है।प्रतियोगिता का समापन 1 दिसंबर को होगा।प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है।