आईडीपी इंडिया एडुकेशन कन्क्लाव सीज़न 2 का सफल समापन

आईडीपी के इस आयोजन में 7000 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2021- अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सेवाओं के प्रमुख वैश्विक संस्थान आईडीपी एडुकेशन ने अपने एडुकेशन कॉन्क्लाव 2021 सीजन 2 का सफल समापन किया। 23 और 24 नवंबर के इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में 30 से अधिक उद्योग प्रमुखों और जाने-माने वक्ताओं की भागीदारी दिखी। पूरी दुनिया के 7000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिए।
इस वर्ष एडुकेशन कन्क्लाव उच्च शिक्षा सुलभ बनाने में हुए हाल के विकास, बदलाव और नवीन समाधानों पर ध्यान केंद्रित था। ये सत्र अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आसान बनाने में प्रौद्योगिकी के प्रभाव पर केंद्रित थे। साथ ही, विदेश में पढ़ाई के पसंदीदा केंद्रों – ऑस्ट्रेलिया, यूके, यूएसए, कनाडा और आयरलैंड के बारे में गहरी सूझबूझ के साथ जानकारी दी गई।
ज्ञान आदान-प्रदान के कुछ अन्य सत्रों के केंद्र बिन्दु थे – ‘विदेश में पढ़ने के सपने सच करने में शिक्षा सलाहकार की भूमिका‘, ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा क्षेत्र की अंतर्दृष्टि और रुझान‘ और ‘आईईएलटीएस में उच्च बैंड स्कोर करने की रणनीतियां समझना‘। सम्मेलन का समापन बतौर पैनलिस्ट शमिल सफल पूर्व विद्यार्थियों के विशेष सत्र के साथ हुआ जिसमें उन्होंने अपनी सफलता की कहानियां और पढ़ाई के वर्षों के दौरान आई चुनौतियों की जानकारी दी।
कॉन्क्लाव और इसकी पेशकश पर बोलते हुए श्री पीयूष कुमार, क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिण एशिया और मॉरीशस), आईडीपी एडुकेशन ने कहा, ‘‘यह आईडीपी इंडिया एडुकेशन कॉन्क्लेव का दूसरा सीज़न है। कॉन्क्लेव का लक्ष्य शिक्षा जगत के गणमान्य लोगों, प्रमुखों को एकजुट करना है ताकि वे विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को आज के दौर में विदेशी शिक्षा की नई गतिविधि के बारे में जानकारी दें। काॅन्क्लाव के विषयों का ध्यान से चयन किया गया है ताकि भागीदारों को विदेशों में पढ़ाई संबंधी बदलावों और परिवर्तनों को समझने में मदद मिले और वे इस सपने को पूरा करने और करियर बनाने के लिए बेहतर तैयारी करें।‘‘
एडुकेशन कान्क्लाव में भाग लेने से चूक गए विद्यार्थी भी इन उपयोगी सत्रों का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि कुछ दिनों में इनका प्रसारण आईडीपी के सोशल मीडिया चैनलों पर किया जाएगा।

error: Content is protected !!