अजमेर 29 नवम्बर ( ) सप्तक एवं स्वरनांद के संयुक्त तत्वाधान मे ऑन लाईन ‘‘एक शाम राजीव सक्सेना’’ के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सप्तक संस्था के अध्यक्ष रमेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑन लाईन कार्यक्रम में कलासाधक राजीव सक्सेना द्वारा प्रस्तुत गीतों व गजलों से शाम को सुरमयी बना दिया। भगवान श्रीराम के भजन तेरा राम जी करेगे बेडा पार….., रूख से जरा नकाब हटा दो…, फूलो के रंग से…, तुम अगर साथ देने का वादा करो…, चाहूंगा मैं तुझे शाम सवेरे…, तेरा प्रेम पत्र पढ़कर नाराज न होना…, मधुर गीतों को सुनाकार पुराने समय की यादों को ताजा कर दिया।
गीत व संगीतकार कवि प्रदीप की रचना ‘‘आज के इंसान को क्या हो गया है…’’, को प्रस्तुत कर कवि की सोच को प्रसांगिता बताया कि 40 वर्ष पूर्व लिखा हुआ गीत आज के परिवेश में भी कितना सार्थक है, जो हमारे वतन की रक्षा के लिए तत्पर सैनिकों के लिए लिए देशभक्ति गीत ‘‘ऐ वतन ऐ वतन हमे तेरी कसम…’’, व ‘‘मैली चादर ओढकर द्वार तुम्हारे कैसे आऊ…’’, की प्रस्तुति से कार्यक्रम का सम्मापन किया।
सूत्रधार माधवी स्टीफन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रारंभ में सभी का स्वागत स्वामी ग्रुप के सीएमडी कंवल प्रकाश किशनानी ने किया। कार्यक्रम मंे हारमोनियम पर नरेन्द्र जैन, ढोलक पर सतीश दीक्षित साईड रिदम पर रविन्द्र जैन व सुनील जैन, जैम पर नरेन्द्र शर्मा, ढोगा पर धर्मेन्द्र सोनी द्वारा संगत की गई। राजीव सक्सेना द्वारा सभी दर्शको का व सहयोगी का आभार व्यक्त किया।
ललित कुमार शर्मा
9414416461