पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवम विश्व शांति महायज्ञ 5 से 9 दिसंबर तक

6 को भजन संध्या 7 को होगा कवि सम्मेलन
=======================
केकड़ी 4 दिसंबर(पवन राठी)सकल दिगंबर जैन अग्रवाल समाज एवम पंच कल्याणक महोत्सव समिति के तत्त्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन होगा।
5 दिसंबर को श्री जी को मंदिर से महोत्सव स्थल तक शोभा यात्रा के रूप में ले जाकर विराजित किया जाएगा।10 बजे ध्वजारोहण मंडप उद्घाटन दीप प्रज्जवलन चित्र अनावरण पाद प्रक्षालन एवम आचार्य श्री के प्रवचनों से कार्यक्रमो का विधिवत आगाज होगा।दोपहर में महामंडल आराधना व पूजन सांय महा आरती इंद्र सभा गर्भ शोधन नगर रचना अस्त कुमारियों द्वारा मात्रसेवा सोलह स्वप्न दर्शन फल छप्पन कुमारियों का आगमन रत्न वृष्टि जैसे कार्यक्रम होंगे।
6 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रमो के साथ विशाल भजन संध्या का आयोजन इंदौर के जैन भजन सम्राट रूपेश जैन के द्वारा भक्ति सरिता बहाई जाएगी।
7 दिसंबर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें ताऊ शेखावाटी पंडित सुनील व्यास सुमित्रा सरल अशोक चारण सुशील जैन कोमल उपाध्याय देवकरण मेघवंशी बुद्धिप्रकाश दाधीच मंजू गर्ग अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
9 दिसंबर को विश्व शान्तिमहायज्ञ गुरुदेव के प्रवचन एवम श्रीजी की महोत्सव स्थल से मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली जायेगी। श्रीजी को नव वेदियों में विराजित कर कलश आरोहण के साथ कार्यक्रमो का समापन होगा।

error: Content is protected !!