हादसे के बाद चेता पालिका प्रशासन

वलोकन करते पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू व धनेश जैन
केकड़ी 4 दिसंबर (पवन राठी)आये दिन बढ़ते सड़क हादसो के बाद पालिका प्रशासन ने हरकत में आकर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।सहायक अभियंता घासीलाल ने मौका मुआयना करके आनन फानन में ढंड का रास्ता स्थित बाई पास राजपुरा रोड आदिनाथ वाटिका सहित अन्य स्थानों पर आज स्पीड ब्रेकर बनाये।
गौर तलब है कि स्पीड ब्रेकरो के अभाव में ही शुक्रवार को एक कार व स्कूटी की खतरनाक टक्कर में एक युवक की मौत हो गई थी।उसके बाद जैन समाज ने लामबद्ध होकर पालिका प्रशासन पर स्पीड ब्रेकर बनाने का दबाव बनाया क्योकि 5 से 9 दिसंबर तक पंच कल्याणक एवम प्रतिस्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है जिसमे भारी आवागमन रहेगा।
शनिवार को बनाये गए स्पीड ब्रेकारो का व चिन्हित स्थानों का पालिका अध्यक्ष व धनेश जैन ने अवलोकन कर दिशा निर्देश कार्मिकों को दिए।
पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने सड़क के दोनों और उगे बबूल के पेड़ों को भी शीघ्र हटवाने का भी आश्वासन दिया है।
जैन समाज के पदाधिकारियों द्वारा स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!