अजमेर । प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री एवं अजमेर के प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि महंगाई के विरुद्ध जयपुर में होने वाली रैली की तैयारियां ज़ोर-शोर पर हैं पूरे जिले से कांग्रेस के लोगों सहित आम जनमानस अपनी आवाज़ बुलंद करने को तैयार है राजधानी जयपुर में 12 दिसंबर को होने जा रही ‘महंगाई हटाओ रैली’ में सोनिया गांधी राहुल गांधी सहित कांग्रेस के तमाम नेता जुटेंगे। अजमेर शहर से 5 हजार लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय सोमवार को एक समारोह स्थल पर शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन एवं देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों पार्षदों पार्षद प्रत्याशियों पूर्व विधायक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अग्रिम संगठनों प्रकोष्ठ के नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे मालवीय ने कहा कि मौजूदा सरकार में हुई अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि और मुद्रास्फीति ने देश में हर परिवार की कमाई, घरेलू आय और बजट को ध्वस्त कर दिया है केंद्र सरकार की लूट रोकने और कमरतोड़ कीमतों को कम करने के लिए एक निर्णायक चेतावनी होगी. इसके लिए हम आगे आए हैं और जब तक केंद्र सरकार पीछे नहीं हटती, हम अपना संघर्ष तब तक जारी रखेंगे इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों का जिक्र भी किया, उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार को कृषि कानूनों के मुद्दे पर पीछे हटना पड़ा वैसी ही सरकार को इसके लिए भी फैसला लेना होगा।
शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि केंद्र सरकार में हर घर का बजट गड़बड़ा गया है पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें आमजन के मुद्दे हैं, जिनका सभी खाद्य पदार्थों और अन्य उपभोग्य वस्तुओं की कीमतों पर भारी प्रभाव पड़ा है सब कुछ धीरे-धीरे आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।
बैठक को विधायक राकेश पारीक पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती महेंद्र सिंह रलावता हेमंत भाटी कमल बाकोलिया नसीम अख्तर इंसाफ ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस जैसी मूलभूत सुविधाओं की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरना है रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी देश को संबोधित करेंगे।
बैठक में तय किया गया कि शहर कांग्रेस रैली में 5 हजार कार्यकर्ता भेजेगा जिसमें उत्तर क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता डॉ श्री गोपाल बाहेती पूर्व मेयर कमल बाकोलिया दक्षिण क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी कांग्रेसी नेता डॉ राजकुमार जयपाल दोनों विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का संयुक्त योगदान रहेगा। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के विभिन्न हिस्सों से बसों के जरिए रवाना होंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से फखरे मोईन कुलदीप कपूर विष्णु माथुर बलराम शर्मा श्याम प्रजापति कैलाश कोमल इमरान सिद्दीकी राकेश सांखला पार्षद हमीद चीता हितेश पर्यटक मुकुल खंडेलवाल लक्ष्मी बुंदेल निर्मल बेरवाल बालमुकुंद टाक नार्थ गुर्जर आरिफ खान यासिर चिश्ती फरहान खान मनीष चौरसिया महेश चौहान शिव कुमार बंसल पंडित दीनदयाल शर्मा वैभव जैन विपिन बेसिल आरिफ हुसैन अंकुर त्यागी सुकेश काकरिया प्रताप यादव हेमंत शर्मा सर्वेश पारीक भरत जाटव लोकेश चारण कपिल सारस्वत मनवर कायमखानी सैयद फैसल चिश्ती रवि मोटवानी दयानंद चतुर्वेदी हरिप्रसाद दिवाकर दिशांत कनौजिया श्रवन टोनी नीरज यादव अरुणा कच्छावा गीता गुर्जर मंजू सोनी शहनाज आलम कैलाश कोमल सुनील धानक दिनेश सारा प्रियदर्शी भटनागर रमेश सोलंकी दीनदयाल पवार महेंद्र जोधा रवि शर्मा शामिल थे।