श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की महिला प्रकोष्ठ मंत्री श्रीमती अनिता बडजात्या की दोहती एवम श्रीमती नम्रता अनुज जी की सुपुत्री कथांशी के जन्मदिन के उपलक्ष मे आज प्रातः ज्ञानोदय तीर्थ नारेली मे विधान कराया गया साथ ही शास्त्रीनगर स्थित दृष्टिबाधित बालिकाओं का आवासीय विद्यालय लाडली घर में संत श्री कृष्णानंद स्वामी महाराज सानिध्य में दिव्यांग बालिकाओ के दैनिक उपयोग हेतु आटा, मिठाई,नमकीन व अजमेर की प्रसिद्ध कचोरी आदि खाद्य सामग्री दी गई
समिति की सर्वोदय कालोनी ईकाई मंत्री रेणु पाटनी ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमती नम्रता,श्री अनुज लुहाडिया,
श्रीमती अनिता बडजात्या, श्रीमती अनामिका सुरलाया, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा पाटनी,श्रीमती वर्षा बडजात्या श्रीमती रेणु सोगानी आदि उपस्थित रही
इस अवसर पर सभी बालिकाओ की मौजूदगी एवम महाराज श्री का आशीर्वाद लेते हुए बालिका कथांशी ने केक काटकर सभी का आशीर्वाद लिया
मधु पाटनी
अध्यक्ष