बेंगलुरु, 06 दिसंबर, 2021 : “गेम्सक्राफ्ट” के हाउस से भारत क सबसे तेजी से बढ़ते ऑनलाइन रमी प्लेटफॉर्म रमी कल्चर ने नए गेमप्ले फीचर्स और वैरिएंट्स के लॉन्च से संबंधित विस्तृत विवरण की घोषणा की है। नए फीचर्स का उद्देश्य सभी कुशल गेमर्स के लिए खेलने के अनुभव को और आकर्षक बनाना और नए खिलाड़ियों के बीच रमी की लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद करना है। इसके अलावा रमी कल्चर ने नया गेम फॉर्मेट अल्ट्रा डील्स रमी लॉन्च किया।
नई स्ट्रीमलाइन को शामिल किया गया : जब आप इस ऐप पर लॉगइन करते है तो आपको परेशानी का बिल्कुल भी अहसास नहीं होता और खिलाड़ी ओटीपी की चिंता किए बिना अपने गेम पर फोकस कर सकते हैं।
गेम्सक्राप्ट में ब्रैंड स्ट्रैटेजी के हेड, अमित कुशवाहा ने इस घोषणा पर कहा, “रमी खेलने वाले सभी उत्साही खिलाड़ियों को रमी कल्चर के विजन की तर्ज पर नए फीचर्स खेल का बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं। ये गेम खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो तेज रफ्तार के गेम्स को खेलना पसंद करते हैं और जिनके पास पारंपरिक रमी गेम खेलने का समय नहीं है। अपने डाटा और पिछले यूजर्स ट्रेंड से सीखते हुए हमने अपने प्रॉडक्ट्स को काफी सुधारा है, जिससे देश भर में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को गेमिंग का जबर्दस्त अनुभव मिल सके। नए फीचर्स का उद्देश्य प्लेटफॉर्म को ज्यादा यूजर फ्रेंडली, विश्वसनीय और व्यक्तिगत बनाना है, जिससे उन्हें ज्यादा गेम ऑफर्स और गेम की प्रोग्रेस दिखाई दे सके। इस तरह प्लेयर अपने गेमप्ले पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं और किसी भी फालतू या अनावश्यक डिटेल से बच सकते हैं।”
रमी कल्चर को उम्मीद है कि इससे अधिकांश यूजर्स इन सुधारों का अनुभव करेंगे और अपनी गेम स्किल्स को सुधारते हुए बड़ी जीत का अनुभव करेंगे। इन सुधारों के माध्यम से, कंपनी को खिलाड़ियों की संख्या और प्लेटफॉर्म पर होने वाली गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। इससे प्रति यूजर्स गेम प्ले की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।
2017 में गेम्सक्रॉफ्ट की ओर से लॉन्च किया गया रमीकल्चर 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स की कम्युनिटी होने का दावा करता है। इस प्लेटफॉर्म का लक्ष्य यूजर्स को बिना किसी रुकावट के गेमिंग का अनुभव प्रदान करना है। इन गेम्स को यूजर फ्रेंडली यूआई पर डिजाइन किया गया है। फर्स्ट टाइम प्लेयर्स के लिए इस गेम को समझना और बिना किसी परेशानी के खेलना एक सुविधाजनक अनुभव है। सहज डिजाइन, आसानी से खेलने लायक और सुरक्षित खेल गेमक्राफ्ट की प्रमुख विशेषताएं हैं। गेमक्राफ्ट की पैरंट कंपनी की स्थापना 2017 में हुई थी। इस कंपनी की स्थापना बेहद अनुभवी प्रोफेशनल्स ने की थी, जिनका गेमिंग के प्रति जुनून काफी ज्यादा है।
रमी कल्चर दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रमी प्लेटफॉर्म की मेजबानी करने वाला वर्ल्डरेकॉर्ड होल्डर है। यह भारत का एकमात्र आईएसओ 9001 : 2015 से सर्टिफाइड गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसने प्लेयर्स को फेयर और सुरक्षित गेम प्रदान करने की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की है। इस प्लेटफॉर्म को आरएनजी से सर्टिफिकेट मिला है, जो इस तथ्य का प्रमाण है कि टेबल और प्लेयर सिलेक्शन 100 फीसदी रैंडम होता है और यह किसी खास एलॉगरिथम से प्रेरित नहीं है। रमी कल्चर सातों दिन 24 घंटे सभी लेवल और श्रेणियों में प्लेयर्स को कस्टमर सपोर्ट मुहैया कराती है। इसके साथ ही उन्हें विदड्रॉल और गेम बोनस के लचीले विकल्प भी दिए जाते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। डिफॉल्टर्स को इस प्लेटफॉर्म से तुरंत दूर कर दिया जाता है।