अजमेर /अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अली अकबर मोयल की ओर से आज राजस्थान के खान पेट्रोलियम एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के जन्मदिन पर ख्वाजा गरीब नवाज के मजार पर चादर एवं फूल चढ़ाएं एवं उनके उन्नति के लिए एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए व साथ साथ श्रीमती उर्मिला जैन भाया को आगामी पंचायत चुनाव में विजयी बनाने के लिए मन्नत मांगी ।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ,महासचिव विजय नागोरा, इलिप सामतानी,खादी एवं ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ के महासचिव अतुल अग्रवाल, आईटी सेल के प्रदेश प्रवक्ता अनुपम शर्मा ,दिनेश के . शर्मा बदरुद्दीन कुरेशी, शमसुद्दीन ,मोहम्मद यूनुस ,मोहम्मद सलीम आदि जियारत में शामिल थे।
(अली अकबर मोयल)