केकडी 9 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष अनिल राठी की अध्यक्षता में बुधवार रात्रि को विनायक वाटिका में संपन्न हुई।बैठक में भारतीय सेना के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सेनानायक लेफ्टिनेंट जनरल विपिन सिंह रावत व परिजनों सहित अन्य सैन्य अधिकारियों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर उनको मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
साथ ही बैठक में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के शासन में प्रदेश में भृष्टाचार,बेरोगारी, महंगी बिजली, महिलाओं व दलितों पर बढ़ते अत्याचार सहित राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में 10 दिसंबर को अजमेर में होने वाली विशाल जनाक्रोश रैली को स्थगित कर 15 दिसंबर को रैली आयोजन की जानकारी दी गई व 15 दिसम्बर को अजमेर में आयोजित जन आक्रोश रैली में अधिक जे अधिक संख्या में जाने का निर्णय हुआ।
बैठक में आंदोलन संयोजक रामबाबू सागरिया,सह संयोजक राजेंद्र चौधरी, अजमेर देहात जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,जिला महामंत्री देववृत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री लाल माली व रामनिवास तेली मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत कोषाध्यक्ष पार्षद लोकेश साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी,किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली,उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल व दिनेश नागा,मंत्री केदार साहू, ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली
पार्षद मिश्रीलाल डसाणिया,सुरेश साहू, लोकेश साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,भाजपा नेता दशरथ साहू ,सत्तू माली,बूथ अध्यक्ष विनोद विजय,अजय राणावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।