आज एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था)की टीम गीता कॉलोनी,गली 2 फॉयसागर रोड,श्री संजय अग्रवाल के निवास गयी ,संजय अग्रवाल जो कपड़े की शॉप पर काम करते थे उनका अचानक ब्लड प्रेशर हाई होने से मस्तिष्क में क्लॉट आ गया, जिससे वो काम पर न जा सके घर में अकेले कमाने वाले संजय के घर मे बहुत आर्थिक संकट आ गया,सो आज संस्था ने उनके निवास पर जाकर सुखी राशन सामग्री जैसे आटा दाल चावल,नमक चाय शक्कर,और गरम कंबल देकर उनकी सेवा की,संजय जी को थैरेपी की जरूरत है सभी से आग्रह है कि इस मुसीबत में जो भी जैसे भी उनकी मदद करना चाहे,कर सकता है,आज सेवा देने संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग,ज्ञानेंद्र सिंह नयाल और अंश गर्ग उपस्थित थे।