नई दिल्ली, दिसंबर 2021 : आखिकार इंतजार खत्म हो गया! ट्रांसियान ग्रुप के प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रैंड, इनफिनिक्स, ने लैपटॉप की दुनिया में एंट्री ली है। भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट पर इनफिनिक्स ने क्रांतिकारी इनबुक X1 सीरीज का लैपटॉप लॉन्च किया है। यह लैपटॉप अपनी घोषणा के समय से ही चर्चा में है। यह विंडोज का लेटेस्ट विंडोज 11 इंटेल कोर डिवाइस है, जो तीन प्रोसेसर वेरिएंट आई3(8जीबी+256जीबी), आई5(8जीबी+512जीबी),आई7 (16जीबी+512जीबी) में आएगा। वर्क फ्रॉम होम के इस माहौल में लैपटॉप को काफी तवज्जो मिल रही है, क्योंकि इससे लोगों को नए माहौल के अनुसार अपने को ढालने में काफी मदद मिल रही है। वर्कस्टेशन, पढ़ने-सीखने और एंटरटेनमेंट के वर्चुअल हो जाने के बाद इसके इस्तेमाल में क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज कान्सूमर्स ज्यादा पतले, हल्के, ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली डिवाइस खोज रहे हैं। नया लॉन्च किया गया इनबुक X1 लैपटॉप हलके वजन, मजबूत बैटरी पावर और शानदार परफॉर्मेंस के लिहाज से उन यंग वर्किंग प्रफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो हमेशा वर्क मोड या सफर में रहते हैं। ये लैपटॉप 15 दिसंबर से फ्लिकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इन लैपटॉप की शुरुआती कीमत क्रमश: 35,999 रुपये (आई3), 45,999 रुपये (आई5) ,55,999 रुपये (आई7) रखी गई है।
इनफिनिक्स इंडिया के सीईओ, श्री अनीश कपूर ने लॉन्चिंग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “इनफिनिक्स में हमारा लगातार यह प्रयास होता है कि हमारी नजर उपभोक्ताओं की जरूरत पर रहें। चूँकि उपभोक्ता अपने घरों में ही रह रहे हैं और वर्क फ्रॉम होम लाइफस्टाइल के आदी बन चुके हैं, उच्च मूल्य वाले इलेक्ट्रॉनिक्स उनकी ज़रोरतों का केंद्रबिंदु बन गए हैं। इस महामारी ने लैपटॉप को सबके लिए बेहद जरूरी बना दिया है। खासतौर से स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रफेशनल्स और युवा कारोबारियों के लिए तो यह जरूरत बन चुका है। लैपटॉप की डिमांड के लगातार बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि ऑनलाइन लर्निंग, गेमिंग, हाइब्रिड वर्किंग मॉडल कई कॉरपोरेट्स के लिए रूटीन की बात बनने की उम्मीद है। अपनी नई इनफिनिक्स इनबुक से हमारा प्रयास अपने उपभोक्ताओं को ऐसा प्रॉडक्ट उपलब्ध कराना है, जिससे न केवल उनकी तरह-तरह की जरूरतें पूरी हो सके, बल्कि उसकी सर्वश्रेष्ठ विजुअल और प्रोसेसिंग क्वॉलिटी भी सुनिश्चित हो जिससे उनकी निजी और प्रफेशनल जरूरतें पूरी हो सकें।
इस प्रयास में हम फ्लिपकार्ट से साझेदारी कर और अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का विस्तार कर काफी खुश हैं। यह साझेदारी करीब एक दशक पहले मोबाइल से शुरू हुई थी। इस सेगमेंट के बारी में फ्लिपकार्ट की मारीक समझ और पहुँच के साथ-साथ हमारे शानदार उत्पाद से ग्राहकों को सच्चे आनंद की प्राप्ति होगी।“
हमारी ओर से लॉन्च किए गए हर प्रॉडक्ट की श्रेणी में इनफिनिक्स हमेशा से एफआइएसटी (फर्स्ट इन सेगमेंट टेक्नोलॉजी) डीएनए को बरकरार रखते हुए परफेक्शन हासिल करने के मोर्चे पर अग्रणी रहा है। इनबुक सीरीज के लैपटॉप आजकल के मोबाइल यूजर्स के लिए बनाए गए हैं. जो बिना किसी रुकावट के तेज रफ्तार से कम्युनिकेशन, स्थिर प्रॉडक्टिविटी और जबरदस्त मनोरंजन चाहते हैं। हम इनफिनिक्स इनबुक्स को तीन जानदार रंगों और वेरिएंट्स में लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। इनोवेशन, लाइफ स्टाइल और परफॉर्मेंस के साथ ही यह यूजर्स के प्रफेशनल और पर्सनल इस्तेमाल की कसौटी पर खरे उतरते हैं। इस लैपटॉप की बॉडी स्लिम और हल्की होने से केवल इसमें स्टाइल ही नहीं झलकता, बल्कि यह अपनी विश्वसनीयता और स्थायित्व के चलते स्टूडेंट्स और अपना काम शुरू करने वाले प्रफेशनल्स के लिए पसंदीदा विकल्प बनते जा रहे हैं। इसका वजन केवल 1.48 किलो है और इसकी चौड़ाई 16.3 एमएम है। हल्के वजन की यह नोटबुक परफॉर्मेंस और कही भी काम करने के लिहाज से शानदार है। लंबे समय तक चलने के लिए यह 55 डब्ल्यूएच की बैटरी से लैस है। स्थायित्व प्रदान करने के लिए एयरक्राफ्ट ग्रेड की एआई मिश्रित धातु से इसे सजाया गया है। हमारा फोकस उपभोक्ताओं की प्राइवेसी पर है, जो आज के समय में सबसे ज्वलंत मुददा है। इसके लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड हार्डवेयर और ऑडियो स्विच की सुविधा प्रदान की है, जो जासूसों और हैकर्स से सुरक्षा प्रदान करती है। यहाँ यह जोड़ना काफी महत्वपूर्ण है कि एफआईएसटी फीचर्स से पूरी तरह लैस और विशेषताओं से भरपूर इनबुक एक्स1 सीरीज खरीदने के लिए लोगों को कम पैसे खर्च करने होंगे।
फ्लिपकार्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स के वरिष्ठ निदेशक, राकेश कृष्णन ने कहा कि, “घरेलू ई-कॉमर्स मार्केट की वजह से फ्लिपकार्ट को देश भर में लाखों उपभोक्ताओं की जरूरत की बारीक समझ है। महामारी ने कुछ दिलचस्प मार्केट ट्रेंड्स की शुरुआत की है। हम उपभोक्ताओं को नित नई उभरती जरूरतों को पूरा करने और उन्हें बेहतरीन तकनीकी सोल्यूशन उपलब्ध कराने के लिए अपने ब्रांड पार्टनर्स के साथ करीबी सहयोग से काम कर रहे हैं। इनफिनिक्स हमारा स्वाभाविक सहयोगी बनकर हमारे सामने आया है। हमें यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि उन्होंने अब हमारे साथ तेजी से बढ़ते हुए लैपटॉप सेगमेंट में प्रवेश कर लिया है। इधर कई वर्षों से लैपटॉप मार्केट ने काफी तेजी से प्रगति की है। अपने काम, पढ़ने-लिखने और सीखने तथा मनोरंजन के लिहाज से यह बेस्ट है। घरेलू इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाए गए लैपटॉप के ये वेरिएंट्स आकर्षक कीमत पर उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। फ्लिपकार्ट के अफोर्डेबल पेमेंट किए जाने के मॉडल में उपभोक्ताओं को नो कॉस्ट ईएमआई और ‘बाय नाऊ पे लेटर’ जैसे विकल्प भी प्रदान किए जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को खरीदारी का शानदार अनुभव मिले।