पूज्य सिन्धी पंचायत, सिन्धु भवन, पंचशील नगर अजमेर के त्रिवार्षिक चुनाव में राधा किशन आहूजा, अध्यक्ष, मनोज मेंघानी महासचिव, गोपाल दास लख्यानी कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी सुरेश सिन्धी और प्रहलाद कर्मवाणी के अनुसार चुनाव में श्रीचंद मोतियानी, गोपीचंद पारवानी संरक्षक, राधा किशन आहूजा अध्यक्ष, मनोज मेंघानी महासचिव, गोपालदास लख्यानी कोषाध्यक्ष, मोहन चेलानी, महेन्द्र तीर्थानी उपाध्यक्ष, विजय आलमचंदानी, कमल मोतियानी, किशन थदानी, सचिव, अजीत मुलानी प्रचार सचिव, मुकेश आहूजा संगठन सचिव, शोभराज विधानी, ललित चिबरानी सहकोषाध्यक्ष चुने गए। इसी कड़ी में सिन्धु भवन, महिला मण्डल में श्रीमती कांता मोतियानी संरक्षक, माला टेवानी अध्यक्षा, कमला विधानी सचिव, पूजा तोलवानी उपाध्यक्ष, चुने गए। महिला मण्डल की शेष कार्यकारिणी का गठन अध्यक्षा और सचिव द्वारा मनोनीत किए जाएंगे।
मोहन चेलानी
उपाध्यक्ष