एक शाम विवेक पारीक के नाम, सप्तक एवं स्वरनांद की प्रस्तुति

अजमेर 29 नवम्बर ( ) सप्तक एवं स्वरनांद के संयुक्त तत्वाधान मे ऑन लाईन ‘‘एक शाम विवेक पारीक’’ के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सप्तक संस्था के अध्यक्ष रमेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑन लाईन कार्यक्रम में कलासाधक विवेक पारीक द्वारा प्रस्तुत गीतों व गजलों से शाम को सुरमयी बना दिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल द्वारा लिखित गीत ‘‘जय धरती माँ, जय गौ माता…..’’ से प्रारंभ किया। भारत म्हारो देश, फूटरो वेश कि धन-धन भारती….’’, भंवरे की गुंजन है मेरा दिल….’’, रिमझिम गिरे सावन….’’, आने वाला पल, जाने वाला है…’’, गौ माता की कृपा से, सब काम हो रहा है…’’, प्यार मांगा है, तुम्ही से…’’, रात कली एक ख्याब में आई…’, हमको अपने भारती की माटी…’’, सजा दो घर को गुलशन सा…’’, मधुर गीतों को सुनाकार पुराने समय की यादों को ताजा कर दिया।
सूत्रधार माधवी स्टीफन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रारंभ में सभी का स्वागत स्वामी ग्रुप के सीएमडी कंवल प्रकाश किशनानी ने किया। कार्यक्रम मंे हारमोनियम पर नरेन्द्र जैन, ढोलक पर सतीश दीक्षित साईड रिदम पर रविन्द्र जैन, दरबुका पर सुनील जैन, जैम पर ललित कुमार शर्मा, बांेगा पर धर्मेन्द्र सोनी द्वारा संगत की गई। कार्यक्रम के अंतः में जनरल विपिन रावन व 13 अन्य भारत माँ के सपूतों के लिए दो मिनिट का मौन रखा। विवेक पारीक ने सभी दर्शको का व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
नीरज जैमन
9414416461

error: Content is protected !!