लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा नागफानी स्थित आनंद गोपाल गऊशाला की अशक्त गऊमाताओ को हराचारा एवम गऊमाता का प्रिय व्यंजन गुड़ का अर्पण किया गया
सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने बताया कि जीवदया के अंतर्गत क्लब द्वारा लगातार सेवा दी जा रही हैं सेवा के इसी क्रम में क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल व लायन रिंकू अग्रवाल के सहयोग से तीन सौ से अधिक गऊ माताओ को हराचारा (रिचका)कार्यक्रम संयोजक क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में एवम क्लब के पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन शशिकांत वर्मा के आथित्य में अर्पण किया गया इस अवसर पर मंदिर व गऊशाला के व्यवस्थापक श्री सूरज महाराज व हरिद्वार के महात्मा का सभी क्लब सदस्यो ने आशीर्वाद लिया
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल,पूर्व संभागीय अध्यक्ष शशिकांत वर्मा,कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी,सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक आदि मौजूद रहे
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव