आज दिनांक 15 दिसंबर 2021 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला एवं देहात ने प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला मुख्यालय पर धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया तत्पश्चात भाजपा के शिष्ठ मण्डल ने जिलाधीश मोहदय को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया
जिसमे राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा जनता के साथ की जा रही वादाखिलाफी के खिलाफ ज्ञापन दिया
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव-2018 में घोषणा पत्र के माध्यम से राजस्थान की जनता से वादे किये गये लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा वादे पूरे ना कर राजस्थान की जनता के साथ वादाखिलाफी का कृत्य किया है। प्रदेश की इस जनविरोधी सरकार के जनविरोधी कृत्यों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया गया
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा कि राजस्थान में बिजली प्रबन्धन में राज्य सरकार पूर्णतः फेल हुई है,सरकार के कुप्रबंधन एवं उदासीनता के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 7 से 8 घण्टे बिजली कटौती (गुल) की जा रही है साथ ही राजस्थान में मध्यम वर्ग के परिवारों को 6 रूपये 50 पैसे प्रति यूनिट (100 यूनिट तक) और 7 रूपये 50 पैसे प्रति यूनिट (500 यूनिट तक) एवं सर्विस चार्ज में भारी बढ़ोतरी के कारण कांग्रेस ने जनता की कमर तोड़ दी है,महंगाई के इस दौर मे प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है तब राज्य के कांग्रेस सरकार ने फ्यूल चार्ज के नाम पर बिजली के रेट बढाकर जनता के साथ एक बार फिर धोखा किया है,यह चार्ज अब कांग्रेस सरकार अप्रैल से जून तक के बिजली बिलों पर वसूलेगी और यह वह समय था जब पूरा देश और प्रदेश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा था, प्रदेश के मुंख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने इस शासन के दौरान लगभग 10 बार सरचार्ज के नाम पर बिजली के रेट बढ़ा चुके है। इस समय राजस्थान में देश की सबसे मंहगी बिजली दी जा रही है। सस्ती बिजली का नारा देकर सता में आयी गहलोत सरकार आज प्रदेश के किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग को खून के आंसू रूला रही है
देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि
अवैध वी.सी.आर. भरकर किसानों को परेशान किया जा रहा है,कांग्रेस सरकार द्वारा बजट सत्र 2019-20 में घोषणा की थी कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में 1 लाख नवीन कृषि कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य घोषित किया था, जिससे आज तक पूरा नहीं किया गया। उसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है,राजस्थान में 2250 रूपये न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद नहीं हो रही है, जिससे किसान मजबूरन 1300-1400 रूपये में अपना बाजरा बेचने को मजबूर हो रहा है या तो अन्य राज्य में जाकर बेच रहा है, विधानसभा चुनाव-2018 के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्टींय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने राजस्थान में प्रचार के दौरान वोट बटोरने के लिए किसानों को 10 दिन के भीतर सम्पूर्ण कर्जामाफी का ऐलान किया, तत्पश्चात कांग्रेस पार्टी ने जन-घोषणा पत्र में कर्जामाफी का जिक्र किया और 59 लाख किसानों का 99,995 करोड़ कर्ज माफ करने का झूठा वादा कर कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई, परन्तु अभी तक किसानों को सम्पूर्ण कर्जामाफ नहीं हुआ। इससे यह जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भोले-भाले किसानों के वोट बटोरने के लिए यह भ्रम फैलाया है और जनता को गुमराह किया है। राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण केर्न्द्र सरकार की ‘‘किसान सम्मान निधि’’ योजना का लाभ लाखां किसानों को नहीं मिला।
उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि सरकार का वित्तीय प्रबन्धन पूर्णरूप से फैल हो चुका है, जिसके कारण कोयला कम्पनियो का 2700 करोड़ रूपये का भुगतान समय पर नहीं होने के कारण पूरे राजस्थान में बिजली की त्राहि-त्राहि मच रही है,किसानों को कृषि विजिलेन्स द्वारा परेशान किया जा रहा है,कृषि कनेक्शनों में 31 दिसम्बर 2012 तक कट ऑफ तारीख के मांग पत्र जमा करवाने वाले 70,000 किसानों के कनेक्शन नहीं करवाकर कांग्रेस सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है, राज्य की कांग्रेस सरकार ने 24 घण्टे घरेलू बिजली, किसानों को 8 घण्टे बिजली की आपूर्ति का वादा किया, किन्तु 6 घण्टे भी विद्युत सप्लाई नहीं हो रही है,भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने किसानों के बिलों में 833 रूपये प्रति माह का अनुदान दिया था, जिसे भी कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है।
दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार द्वारा राजस्थान में सर्वाधिक बोझ डालकर पेटोंल-डीजल पर 4 प्रतिशत वैट बढ़ाया गया एवं स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स लगाकर किसानों व ग्रामीणों पर बोझ डाला,भाजपा सरकार द्वारा किसानों का कृषि बिल माफ किया गया था, उसे राज्य सरकार ने बन्द कर दिया,कांग्रेस सरकार द्वारा घोषणा पत्र में बेरोजगार युवाओं को 3500 रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, परन्तु बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता देना तो दूर, उनका रजिस्टेंशन भी नहीं हो रहा है। इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस ने चुनावों में नौजवानां के वोट बटोरने के लिए यह भ्रमजाल बुना है और अब प्रदेश के लाखों बेरोजगार नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। हम मांग करते है कि राज्य सरकार तुरंत बेराजेगारी भत्ता देना प्रारम्भ करें।
विधायक सुरेश रावत ने कहा कि रबी की फसल के लिए किसानों को ऋण देने की ना तो कोई उचित व्यवस्था की गई और ना ही समय पर खाद-बीज की व्यवस्था की गई, उल्टा किसानों द्वारा खाद मांगने पर लाठियां मिल रही है, रीट परीक्षा – 2021 में धांधली हुई, जिसे रोकने में राज्य सरकार विफल रही है, जिससे होनहार छात्रों का भविष्य अंधकार में है।
विधायक रामस्वरूप लम्बा ने कहा कि भ्रष्टाचार में राजस्थान नम्बर-1 पायदान पर आया है,आर्थिक अपराधों में भी राजस्थान पहले नम्बर पर आया,यह है इस सरकार की उपलब्धि, राजस्थान बना अपराधियों की शरणस्थली,दलित अत्याचार में 46 प्रतिशत की वृद्धि।
किशनगढ़ विधायक प्रत्याशी डॉ विकास चौधरी ने कहा कि इस सरकार मे महिला उत्पीड़न में 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है ,प्रदेश में 40 से ज्यादा साम्प्रदायिक तनाव की घटनाये बड़ी है
ओ बी सी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा किअवैध बजरी खनन, अफीम, शराब, भू-माफियाओं का प्रदेश में राज, कांग्रेस की राज्य सरकार इन्हें रोकने में विफल साबित हो रही है,हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण जैसे संगीन संगठित अपराधों को बढ़ावा मिला है, इन्हें रोकने में सरकार असफल रही है,
भाजपा ने कहा कि इन मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी आंदोलनरत है और इस ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग करती है कि जनहित में सभी मांगों को अतिशीघ्र पूरा कर अपना चुनावी वायदा पूरा करें।
भाजपा शहर व देहात जिला अजमेर की ओर से कहा गया कि इस आंदोलन के माध्यम से जनता राज्य सरकार से जवाब चाहती है कि कब तक राज्य के किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करेगी ओर अन्य किये हुये वादों को निभायेगी
आज के इस धरना प्रदर्शन मे महापौर ब्रजलता हाड़ा, किशनगढ़ सभापति दिनेश सिंह राठौड़,निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र गहलोत,पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद यादव,सुरेन्द्र सिंह शेखावत,सरिता गेना, धर्मेश जैन जिला महामंत्री रमेश सोनी वेद प्रकाश दाधीच,संपत सांखला,कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जादम,हेमन्त सांखला,मोहन लालवानी, राजकुमार लालवानी, प्रकाश बंसल,अरुण शर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव,युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल जैसवाल, राजेन्द्र विनायका,भूपेन्द्रसिंह शक्तावत, विजयप्रतापसिंह ,राय चंद बाँगड़ी,नवीन शर्मा,वीरेंद्र सिंह कानावत,भंवरलाल बुला, सभापति अनीता मेवाड़ा,मुकेश कंवर राठौड़, करणसिंह रावत किशोर सिंह रावत, जीतमल प्रजापत, राजेंद्र महावर, सीमा रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन नलियाँ,अशोक रावत, अनीता बैरवा, दिनेश नायक, सतीश पारचे, मुकेश चौधरी,अंकित गुर्जर,दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे