16 वर्षीय बालक ने किया कमाल

केकड़ी 16 दिसंबर(पवन राठी)कस्बे के 16 वर्षीय बालक ने ऐसा कमाल कर दिखाया कि अच्छे अच्छे लोगो को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर होना पड़ा।
गर हो होंसले बुलंद तो मंजिल नही मुश्किल इन पंक्तियों को कार्णिक बंसल ने साधारण बाइक को ई बाइक में बदल करचरितार्थ कर दिखाया।कार्निक बंसल ने सीमित साधनों और अपने विज्ञान के ज्ञान का उपयोग घर पर ही करते हुए यह सब किया।साधारण बाइक में अनेकों सुधार किए गए और अपने स्तर पर ही सामग्री जुटा कर 48 वाल्ट की लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी का निर्माण भी किया जिसे एक बार चार्ज करने पर वह 80 किमी तक चलती है।इस बैटरी को उन्होंने इंजन के पास बाइक में लगाया।जैसे ही बाइक का काम पूरा हुवा और उसे स्टार्ट कर ट्रायल किया तो कार्निक की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।
16 वर्षीय कार्निक पुत्र राजेन्द्र कुमार जैन अध्यापक ने बताया कि पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों ने उसका विकल्प तलाशना था और सबसे बेहतर विकल्प ई बाइक ही है जिससे प्रदुषण भी नही फैलता।मार्केट में ई बाइक की कीमतें भी बहुत है इसलिए मैंने स्थानीय संसाधनों से यह काम किया जो आमजन के लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

error: Content is protected !!