केकड़ी 16 दिसंबर (पवन राठी) 65 वी 14 वर्षीय छात्र छात्रा कब्बड्डी प्रतियोगिता आयोजन समिति द्वारा संयोजक भागीरथ बग़ालिया के नेतृत्व में गुजरात कांग्रेस के प्रभारी -राज्य के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवम केकड़ी विधायक रघु शर्मा का माल्यार्पण कर साफा बंधवा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर रघु शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर करवाते रहे।जिससे केकड़ी की खेलनगरी की छवि बनी रहे।इसके लिए सरकारी सहयोग मिलता रहेगा और मैं सदैव सहयोग के लिए तैयार हूं।इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद मोची सत्यनारायण चौधरी किशन लाल जाट देवराज पारीक आदित्य उदयवाल सत्यनारायण धाकड़ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।