
17 दिसम्बर, 1928 को लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने उन पर लाठीचार्ज करने वाले सांडर्स की हत्या कर दी।
18 दिसम्बर : पूर्णिमा व्रत कल।
18 दिसम्बर : श्रीदत्त जयंती कल।
आज का राशिफल
****************
17 दिसंबर, 2021, शुक्रवार
===================
मेष राशि : आज का दिन कुल मिलकर अच्छा बीतने वाला है। हालांकि शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। यात्रा से सावधान रहें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
वृषभ राशि : आज आप किसी भी कार्य को अच्छे से संपादित कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के प्रति अच्छा व्यवहार रहेगा। पिता से आर्थिक लाभ का संकेत हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
मिथुन राशि : लाभ की दृष्टि से आज का दिन खास है। परिवार में भाई-बहनों के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। मन चंचल रहेगा, जिस कारण विचार बदलते रहेंगे। शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कर्क राशि : किसी कार्य को पूरा न कर पाने के कारण मन में ग्लानि का भाव रहेगा। आँखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी बहस हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि : आज आप आत्मविश्वास से भरे रहने वाले हैं। सरकारी काम से लाभ होने वाला है। पेट से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते हैं। उतावलेपन के कारण व्यवहार में परिवर्तन होगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है।
कन्या राशि : शारीरिक और मानसिक तौर पर कुछ हद तक परेशान रहने वाले हैं। कचहरी के काम से सावधान रहें। अचानक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। गुस्से के कारण कोई आवश्यक काम बिगड़ सकता है।
तुला राशि : आज का दिन शुभफलदायक साबित होने वाला है। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने के कारण मन खुश रहेगा। अविवाहित जातकों को शादी का योग है। व्यापार में आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशि : घर में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आय का नया स्रोत बनने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलने वाला है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
धनु राशि : सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस होगी। कार्य में मन नहीं लगने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। घरेलू कार्यों को लेकर चिंता रहेगी।
मकर राशि : नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना लाभकारी साबित होगा। अचानक यात्रा से लाभ का योग है। भागेदारी वाले कार्य में सहयोगी से संबंध खराब हो सकते हैं।
कुंभ राशि : आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। कार्यस्थल पर नए साथी बनने वाले हैं। वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा।
मीन राशि : परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। पहले से जो बीमार हैं उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा।
आज का पंचांग
===========
17 दिसम्बर, 2021
*****************
तिथि चतुर्दशी पूर्ण रात्रि
नक्षत्र कृत्तिका 10:40
करण गर 18:04
पक्ष शुक्ल
योग सिद्ध 08:11
वार शुक्रवार
सूर्योदय 07:07
सूर्यास्त 17:26
चन्द्रमा वृषभ
राहुकाल 10:59 – 12:17
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास मार्गशीर्ष
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:56 – 12:37
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076