राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018
इच्छुक अभ्यर्थियों को करना होगा आरटीआई की प्रक्रिया अनुसार आवेदन
अजमेर, 17 दिसम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 की उत्तर-पुस्तिकाएं सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत अभ्यर्थियों के अवलोकन हेतु आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 10 जनवरी 2022 से 30 अप्रेल 2022 तक अपलोड करने की कार्यवाही की जा रही है। सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि जो अभ्यर्थीे सूचना का अधिकार के तहत स्वयं की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करना चाहते हैं, वे सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आॅफलाइन प्रार्थना-पत्र निर्धारित शुल्क रू 10/- के साथ दिनांक 20 दिसम्बर 2021 से 31 मार्च 2022 तक आयोग कार्यालय में प्रस्तुत कर देवें। जिन अभ्यर्थियों के प्रार्थना-पत्र दिनांक 31 मार्च 2022 तक आयोग कार्यालय में प्राप्त हो जायेंगे उनकी उत्तर पुस्तिकाएं आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी जायेंगी। दिनांक 31 मार्च 2022 के पश्चात् प्राप्त किसी भी प्रार्थना-पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा। यह भी सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा के अभ्यर्थी दिनांक 30 अप्रेल 2022 तक अपनी उत्तर-पुस्तिकाएं डाउनलोड कर ले। दिनांक 30 अप्रेल 2022 के पश्चात् उक्त परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाएं आयोग की वेबसाइट से हटा ली जायेगी।