नेत्रबाधित बालिकाओ के लिए टेप रिकार्ड भेंट

श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवं युवामहिला संभाग अजमेर के द्वारा नेत्रबाधित बालिकाओ के उपयोग के लिए टेप रिकार्ड भेंट किया गया साथ ही सभी पच्चीस बालिकाओ को मिष्ठान युक्त भोजन कराया गया
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमती मधु पाटनी ने बताया कि राष्ट्रीय संत गो रक्षक श्री कृष्णानन्द जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित लाडलीघर आवासीय विद्यालय में 25 बालिकाएं शिक्षा के साथ साथ संस्कार ग्रहण कर रही हैं साथ ही सभी बालिकाओ को भविष्य में अपने पैरों पर खड़े होकर स्वरोजगार आदि की स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही हैं इसी कड़ी में महाराज श्री के निर्देशन में सभी बालिकाओ को धार्मिक शिक्षा भी दी जा रही हैं जिसमे बालिकाएं अन्य भजन के साथ णमोकार मंत्र एवम जैन भक्तामर पाठ भी सीख रही हैं इस हेतु समिति की महिला संभाग अध्यक्ष श्रीमती शिखा राजकुमार जी बिलाला के सहयोग से टेप रिकार्ड भेंट किया गया
समिति की सर्वोदय कॉलोनी मंत्री श्रीमती रेणु पाटनी ने बताया कि इस अवसर पर सभी बालिकाओ के लिए स्वर्गीय श्री कमल कुमार सेठी कु पुण्य स्मृति में समिति सदस्य श्रीमती प्रेम सेठी,श्री भावेश सेठी,श्री सुशील सेठी एवम श्री राकेश सेठी के सहयोग से मिष्ठान युक्त भोजन की व्यवस्था की गई
इस अवसर पर समिति की महिला संभाग अध्यक्ष श्रीमती शिखा बिलाला,मंत्री रेणु पाटनी,
श्री ताराचंद जी सेठी,श्रीमती प्रेम सेठी,श्रीमती विमला जैन,श्रीमती अलका जैन,श्रीमती महावीर जी सोगानी, श्री निर्मल गंगवाल,श्री मंजू गंगवाल,श्री राजकुमार बिलाला,श्रीमती अलका जैन,श्री सुशील कुमार जैन,श्रीमती अनामिका सुरलाया,
अवि,आकाश,भावेश आदि ने सेवा सहयोग में अपनी भूमिका निभाई
अंत मे श्री कृष्णानन्द जी महाराज ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए अपना आशीर्वाद दिया
मधु पाटनी
अध्यक्ष

error: Content is protected !!