राजस्थान सरकार के 3 साल पूरा होने पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी

अजमेर ! राजस्थान सरकार के 3 साल पूरा होने पर आज कांग्रेसियों ने हर्ष का इजहार किया है ! पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि राजस्थान सरकार के 3 साल बेमिसाल रहे ! उन्होंने कहा कि 3 वर्ष की उपलब्धि, सुशासन, विकास, और समृद्धि से प्रदेश में हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही हैं।
पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि बेहतरीन कोरोना प्रबंधन कोई भूखा न सोए संकल्प मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना इंदिरा महिला शक्ति योजना उड़ान योजना महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल राजस्थान सरकार के सुशासन की देन है। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित डॉ जी एस बुंदेला डॉ सतीश शर्मा डॉ मनसूर अली डॉ सुरेश गर्ग ने भी राजस्थान सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर खुशी जाहिर की है ।
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने जन घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज घोषित कर 70% से चुनावी वादे पूरे कर समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया है। पार्षद कुशाल कोमल नितिन जैन हेमंत जोधा कपिल सारस्वत ने भी राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार के 3 साल पूरे होने पर मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

error: Content is protected !!