केकड़ी 21 दिसंबर (पवन राठी)राजस्थान में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक एवम नगर कांग्रेस कमेटी की और से वरिष्ठ कांग्रेस जन का अभिनंदन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवम गुजरात प्रभारी व पूर्व चिकित्सा मंत्री केकड़ी विधायक रघु शर्मा को बधाई प्रेषित की और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुहम्मद सैईड नकवी का माल्यार्पन कर साफा बंधवा कर अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर अधिवक्ता हेमंत जैन नगर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी जिला महासचिव रतन पंवार संगठन महामंत्री नवल किशोर पारीक सचिव धनेश जैन अधिवक्ता मगन लाल लोधा राजेश मेघवंशि रफीक अहमद सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।