अजमेर ! राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं अजमेर के प्रभारी मंत्री श्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के अजमेर आगमन पर आज पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में सर्किट हाउस कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट कर अजमेर की विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने बताया कि अजमेर शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री श्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय से दीपक नगर योजना को डिनोटिफाइड करने मकड़वाली रोड स्थित सब्जी मंडी का लोकार्पण करने प्रशासन शहरों के संग अभियान में नगर निगम अजमेर एवं अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा पट्टे देने में कोताही बरतने,अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा लैंड फोर लैंड कमेटी की बैठक आयोजित करने, नगर विकास प्राधिकरण में नियमन की लंबित पड़ी हजारों फाइलों को त्वरित गति से निपटानें, कच्ची बस्तियों में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टे देने, एलिवेटेड रोड का निर्माण समयबद्ध करवाने अजमेर शहर में बढ़ती चोरियां, सट्टे एवं बढ़ते अपराध पर अकुंश लगाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री मालवीय ने सभी समस्याओं पर जिला प्रशासन से समन्वय कर निपटाने की आश्वासन दिया !
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ विधायक राकेश पारीक कुलदीप कपूर फकरे मोइन महेश चौहान रमेश सेनानी देशराज मेहरा चेतन सेन सहित बड़ी संख्या कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को अजमेर शहर की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।