अण्डर-23 नेषनल टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता की चयन ट्रायल संस्कृति द स्कूल मे

भारतीय टेनिस क्रिकेट संघ के द्वारा दिनांक 10 से 12 जनवरी 2022 को ऋशिकेष, उत्तराखण्ड मे अण्डर- 23 नेषनल टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय टेनिस क्रिकेट संघ से प्राप्त जानकारी अनुसार 22 राज्यो की टीमे जम्मू कष्मीर, हिमाचल प्रदेष, पंजाब, चण्डीगढ़, राजस्थान, हरियाणा,उत्तराखंड, उत्तर प्रदेष, दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेष, छत्तीसगढ़,तमीलनाडू,विद्रभ, केरला आदी टीमो ने अपना कन्फर्मेषन इस टूनामेन्ट के लिए दिया है। राजस्थान स्टेट टेनिस क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्रीकिषन मारोठियॉ ने बताया की इस प्रतियोगिता मे राजस्थान टीम भी प्रतिनिधित्व कर रही है इस प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम का चयन ट्रायल महर्शि दयानन्द सरस्वती यूनिवर्सिटी के पास संस्कृति द स्कूल अजमेर मे दिनांक 25 दिसम्बर 2021 को प्रातः 9.30 बजे से रखा गया है। इस चयन ट्रायल मे राजस्थान के सभी जिलो के खिलाडी भाग ले सकते है इस चयन ट्रायल हेतु खिलाडी का जन्म 01 जनवरी 1999 व उसके बाद हुआ हो । खिलाडी को चयन ट्रायल के समय रजिस्टेषन करवाना अनिवार्य होगा जिसके लिये निम्न दस्तावेज अपने साथ ले जाए ओरिजनल जन्म प्रमाण पत्र, दसवी कक्षा की मार्कषीट व आधार कार्ड साथ ले कर आना है। खिलाड़ीयो को चयन ट्रायल के समय मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा व सरकार से प्राप्त कोविड-19 की गाइड लाइन की पालना करना अनिवार्य रहेगा। इस चयन ट्रायल के आधार पर चयनीत खिलाडी 9 जनवरी को ऋशिकेष, उत्तराखण्ड के लिए रवाना होगे।

error: Content is protected !!