60 सोपान काव्य संग्रह का विमोचन 23 को शाहपुरा में होगा

अनुराग बाला पाराशर
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी / निकटवर्ती मिंडोलिया में पदस्थापित वरिष्ठ अध्यापिका एवं कवियित्री अनुराग बाला पाराशर द्वारा लिखित काव्यसंग्रह 60 सोपान का विमोचन समारोह 23 दिसम्बर 21 गुरूवार को अपरान्ह में 3.30 बजे दीक्षित फार्म हाउस में आयोजित समारोह में समारोहपूर्वक किया जायेगा।
कवियित्री एवं लेखक अनुराग बाला पाराशर इसी माह राजकीय सेवा से भी सेवानिवृत हो रही है। इसलिए अपने द्वारा स्वरचित 60 कविताओं के संग्रह 60 सोपान को तैयार कर विमोचन कार्यक्रम रखा है। पाराशर की इससे पूर्व धड़कन एक सौ बीस कन्या भु्रण हत्या पर आधारित लिखी पुस्तक, प्रेम एवं प्रेरणा का नव काव्य राम रतन धन तुलसीदास एवं रत्नावली के अकल्पनीय प्रेम ओर अनूठी प्रेरणा पर आधारित काव्यकृति को देश भर में खूब ख्याति मिली तथा राष्ट्रीय स्तर पर इस पर नईदिल्ली में समीक्षा तक हुई। इसके अलावा लेखिका पाराशर ने अंर्तराष्ट्रीय जूरीअवार्ड प्राप्त दादू डॉट कॉम शार्ट मूवि में लिखे संगीत के बोल अंधेरा नहीं है फिर भी डर रहा हूं में तथा डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट कॉम खूब सराहे गये है। संत समाज पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री फिल्म रामद्वारा द अनटोल्ड स्टोरी का कांस्पेक्ट भी लेखिका द्वारा तैयार किया गया है। तुलसी का मानस व संत असंत और क्रांति और साहित्य अंतसंबंध इनकी पुरूस्कृत रचनाएं है।श्रीमती पाराशर ने महिलाओं में लेखन के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए नयः आस्था साहित्य कला मंच की स्थापना की है। इसके अलावावो अंतर्राष्ट्रीय विधा साहित्यिक महिला मंच, समरस संस्थान, साहित्य सृजन व तार शतक संस्थानों से भी सक्रिय साहित्यकार के रूप् में जुड़ी हुई है।

error: Content is protected !!