केकड़ी 23 दिसंबर(पवन राठी)महिलाओं और युवतियों की सोच बदलने के लिए आवाज दो अभियान चलाया जाकर उसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।ये उदगार अजमेर रेंज आई जी एस सिंगथर ने एम एल डी कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान छात्रा ध्यापिकाओ से मुखातिब होते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहाकि पुलिस महिला अपराधों के बारे में पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य करती है।महिला शसकक्तिकरण एवम लैंगिक दुराचार की रोकथाम में सजगता एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
आवाज दो अभियान के तहत महिलाओं को कानूनी अधिकारों एवम प्रावधानों से शिक्षित करना है।आपात परिस्थितियों में महिलाओं व युवतियों के लिए आवाज दो एप्प सक्रिय है जिससे उन्हें लोकेशन आधारित सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पोक्सो एवम महिला अत्याचारों से संवंधित प्रकरणों में न्यायालयों के माध्यम से अपराधियो को सजा दिलवाने में प्राथमिकता दी जाती है।अभी तक 11 प्रकरणों में केस ऑफिसर स्कीम में लेकर सजा करवाई जा चुकी है।जिनमे दो आरोपियों को फांसी की सजा हुई है। प्रारम्भ में कॉलेज के संगीत शिक्षक मुरली बारेठ ने स्पीकउप अभियान के लिए तैयार किया गया गीत “आवाज दो हमको–हम आ गए” सुनाया।
सिंगथर ने बताया कि वॉट्सअप नम्बर 9929072555 के माध्यम से महिलाएं पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। अभियान के प्रचार प्रसार के लिए सोसिअल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म का भी उपयोग किया जा रहा है।शिक्षण संस्थाओं में शिकायत पेटिकाये लगाई गई है जिनमे छात्राएं अपनी शिकायते एवम समस्याएं गोपनीय तरीके से डाल सकती है।महिलाएं हेल्प लाइन नंबर 1090 का उपयोग भी कर सकती है।पुलिस थानों में संचालित महिला डेस्क एवम सुरक्षा सखी को भी आवाज दो अभियान के माध्यम से प्रभावी किया जा रहा है।महिलाओं के लिए आत्मरक्षा कौशल शिविर भी आयोजित किये जा रहे है।