व्यवसायिक भवनो पर कार्यवाही एवं अवैध निर्माण पर स्पेषल साधारण सभा बुलाने हेतु महापौर व आयुक्त को सौपा ज्ञापन
आज दिनांक 23 दिसम्बर 2021 – नगर निगम पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना द्वारा नगर निगम महापौर व माननीय आयुक्त महोदय को अवैध निर्मार्णो एवं मानचित्रों के विपरीत बने भवनो व्यवसायिक भवनो पर कार्यवाही एवं अवैध निर्माण पर स्पेषल साधारण सभा बुलाने हेतु ज्ञापन सौपा।
पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना ने बताया कि नगर निगम अजमेर के क्षेत्रों में बे-खौफ अवैध निर्माण कर रहे है। पार्षदो द्वारा समय-समय पर पत्रों द्वारा जानकारी देने के बावजूद निगम द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है अपितु उक्त षिकायत के पत्रों के माध्यम से निमार्णकर्ता से सीधा सम्पर्क कर उनसे टेबल के नीचे से सैटिंग कर कार्य को इतीश्री करवा लेते है जिससे शहर में अवैध निर्माण का अम्बार लगा हुआ है एवं निमार्णकर्ता बे-खौफ निर्माण करता है। हाल ही में समाचार पत्रों से जानकारी में आया है कि 40 दुकानो का निर्माण हो गया और नगर निगम के जू तक नहीं रैंगी। इसी प्रकार पूरे शहर में अवैध निर्माण चल रहे है और आये दिन अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणो पर निगम समाचारो पत्रों की सुर्खियों में रहता है जिससे निगम की छवि भी धूमिल हो रही है। अतः अवैध निर्माणकर्ताओं को 10 आई तक के नोटिस मिलने के बावजूद निगम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।
सत्यावना ने बताया कि अवैध निर्माणकर्ताओं से निगम द्वारा 100/- रूपये के स्टाम्प पर लिख कर ले लिया जाता है की हम अवैध निर्माण को तोड़ कर निर्माण करेगे व 100/- रूपये के स्टाम्प के आधार पर नक्षा पास कर दिया जाता है जो नियम विरूद्ध भी है। बाद मे निर्माणकर्ता ना तो अवैध निर्माण तोड़ता है ना ही नक्षें के आधार पर कार्य करता है जिससे निगम को रेवेन्यु का तो घाटा होता ही है और अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणें के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है।
ज्ञापन में अवैध निर्माण अतिक्रमण के उपर शीघ्रताषीघ्र स्पेषल साधारण सभा बुलाई जाने तथा कृपया कर शीघ्रताषीघ्र कार्यवाही कर उक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेष प्रदान करने का आग्रह किया।
(नरेष सत्यावना)
पार्षद एवं जनसेवक