इंद्रा कॉलोनी के छब्बीस बच्चे स्वेटर पाकर हुए खुश

लायंस क्लब अजमेर आस्था ने आंगनवाड़ी के मासूम बच्चो के लिए स्वेटर किए भेंट
——————————————————-
लायंस क्लब अजमेर आस्था के द्वारा आज दिनांक 24 दिसम्बर 2021 को अजमेर शहर के मीरशाह अली क्षेत्र के स्लम एरिया इंद्रा कॉलोनी में संचालित आंगनवाड़ी में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले छब्बीस मासूम बच्चो के लिए समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल पाटनी व लायन मधु पाटनी के सहयोग से ऊनी स्वेटर भेंट किये।
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि आंगनवाड़ी मित्र श्रीमती ललिता रावत, कार्यकर्ता श्रीमती श्रीमती संध्या शर्मा एवम सहायिका श्रीमती मंजू गुप्ता के द्वारा यह सेवा आंगनवाड़ी में सम्पन्न कराई गई ।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल, संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी,लायन मधु पाटनी,श्रीमती ललिता रावत,सभी मासूम बच्चो के अभिभावक के अलावा इस क्षेत्र में रहने वाले प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने बताया कि क्लब की सेवा पाकर सभी बच्चे खुश नजर आए एवम उनके अभिभावकों ने क्लब सदस्यो के सेवाभाव के प्रति आभार ज्ञापित किया।
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव

error: Content is protected !!