अभ्यर्थना प्राप्ति अनुसार भर्ती कैलेंडर किया जाएगा अपडेट

पदों की अभ्यर्थना प्राप्त होते ही जारी किए जाएंगे विज्ञापन व परीक्षा दिनांक

अजमेर, 24 दिसम्बर। राज्य सरकार से अभ्यर्थना प्राप्त होने पर अन्य भर्ती परीक्षाओं की दिनांक भी आयोग के भर्ती कैलेंडर में सम्मिलित की जाएगी।
आयोग अध्यक्ष डाॅ. शिव सिंह राठौड़ ने बताया कि आयोग द्वारा राज्य सरकार से अभ्यर्थना प्राप्त होने के बाद ही आयोग द्वारा भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी किए जाते हैं।
डाॅ..राठौड़ ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। आयोग को अभ्यर्थना प्राप्त होने के क्रमानुसार पदों के भर्ती संबंधी विज्ञापन व परीक्षा दिनांक निरंतर आयोग द्वारा जारी कर अनुमानित भर्ती परीक्षा कैलेंडर को अपडेट किया जाता रहेगा।
संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि वर्तमान कैलेंडर में 76 भर्ती परीक्षाओं की अनुमानित दिनांक आयोग द्वारा जारी की गई है। अभ्यर्थनाओं की प्राप्ति के बाद ही विज्ञापन से अभिस्तावना तक की प्रक्रिया आयोग द्वारा शुरू की जाती है। आयोग द्वारा विज्ञापन जारी करने की सूचना समाचार-पत्रों के माध्यम से भी प्रसारित की जाती रही है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट का समय-समय पर अवलोकन करते रहें। अभ्यर्थनाओं की प्राप्ति पर भर्ती कैलेंडर को अपडेट किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के 73 वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान अनुमानित भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2022 जारी किया गया था। उक्त कैलेंडर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

error: Content is protected !!